लोकेश राहुल ने वो किया जो आज तक 213 इंडियस नहीं कर पाये
हरारे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गये पहले एकदिवसीय मैच में जीत केे हीरो रहे कर्नाटक पुत्र लोकेश राहुल। जिनके शानदार शतक की वजह से टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की।
लेकिन जहां लोकेश राहुल ने अपने पहले इंटरनेशनल वनडे मैच में शतक जड़ा वहीं दूसरी ओर उन्होंने कुछ ऐसा भी किया जो आज तक किसी भारतीय ने नहीं किया था। दरअसल ऱाहुल से पहले करीब 213 भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे मैच में डेब्यू किया है लेकिन किसी ने भी सैकड़ा नहीं जड़ा है। लेकिन राहुल ने ये कारनामा किया और वो ऐसा करने वाले पहले भारतीय और विश्व के 11वें बल्लेबाज हैं।
डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड रोबिन उथप्पा के नाम
इससे पहले डेब्यू मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड रोबिन उथप्पा के नाम था जिन्होंने अपने पहले मैच में 86 रन बनाये थे। तो वहीं इंटरनेशनल मैचों की बात करें तो पहले डेब्यू वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड वेस्टइंडीज के डेसमंड हेंस (148) के नाम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
