PICS: मालदीव के नीले समंदर में जलवे बिखेरते नजर आ रहे हैं ये क्रिकेट कपल्स
नई दिल्ली। खिलाड़ी जब मैदानन पर उतरता है तो उसका प्रदर्शन लोगों के दिलों में घर कर जाता है, वहीं करोड़ों दिलों पर राज करने वाले ये खिलाड़ी जब कभी आराम करते और फैमिली के साथ वक्त बिताते नजर आते हैं तो ये भी उनके प्रशंसकों के लिए किसी खास लम्हें से कम नहीं होता। वहीं, दूसरी तरफ खिलाड़ी भी अपनी मस्ती और आराम के वक्त को अपने प्रशंसकों संग साझा करने में नहीं हिचकते हैं। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें धमाल मचा रही हैं, ये तस्वीरें किसी और की नहीं बल्कि भारतीय दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ियों की हैं जो इन दिनों अपनी फैमिली संग हॉलीडे इंज्वॉय करने में व्यस्थ हैं। इन तस्वीरों में एक खास बात और है कि इसमें टीम इंडिया का एक याराना भी झलक रहा है, जो अक्सर क्रिकेट के मैदान पर देखने को मिलता था। जीं हां ये तस्वीरें है जहीर खान, नेहरा, युवराज सिंह और अजीत अगरकर की और साथ ही साथ इन खिलाड़ियों की बेस्ट हॉफ की जो इन दिनों मालदीव की गलियों में धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कुछ शानदार तस्वीरें....
ये भी पढ़ें- लगातार हार से परेशान टीम इंडिया ने जब मैदान में मंदिर बनवाकर बदली अपनी किस्मत!

जहीर-सागरिका का अनोखा बंधनः
बता दें कि अभी हाल ही में भारत के दिग्गज गेंदबाज रहे जहीर खान ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। ऐसे में उनकी बेस्ट हॉफ सागरिका घाटगे की सुंदर तस्वीरें आपका दिल जीत लेंगी। दोनों कपल्स मालदीव के समंदर किनारे कुछ इस रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं।

चक दे गर्ल हैं सागरिका घाटगेः
जी हां अपनी दिलकश अदाओं से जहीर खान के दिलों पर राज करने वाली सागरिका कोई और नहीं बल्कि शहारुख खान की चर्चित मूवी 'चक दे इंडिया' में प्रीति सबरवाल के किरदार से सभी को प्रभावित करने वाली अदाकारा हैं। महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्मी सागरिका ने कई शानदार फिल्मों में अभिनय किया है।

हेजल संग नजर आ रहे हैं युवीः
6 गेंदों पर 6 छ्क्के जड़कर पूरी दुनिया में अपना जलवा बिखेरने वाले युवी और भारत को विश्वकप जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले युवराज ने अभी हाल ही में हेजल से शादी की थी, ऐसे में युवराज भी इस मस्ती में एक्ट्रेस हेजल संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं हेजल और सागरिका की तस्वीरें तो सभी को खासा पसंद आ रही हैं। सागरिका ने कई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाल रखी है।

अजीत और नेहरा का भी अंदाज निराला हैः
नेहरा का अंदाज हमेशा ही निराला रहता है, चाहे वो अब मैदान में नेहरा जी के रूप में कमेंट्री करते हुए नजर आएं या फिर मैदान के बाहर ऐसी ही उनकी इस मस्ती के माहौल में भी त्सवीरें खूब पसंद की जा रही हैं। दरअसल वहीं दूसरी तरफ अजीत अगरकर हाथ में सिगार लिए भाभी सागरिका संग मस्ती करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि भले ही ये सारे खिलाड़ी आजकल टीम इंडिया से दूर हों लेकिन भारत की क्रिकेट जगत में इस धमक के पीछे इन खिलाड़ियों को बड़ा योगदान हैं।
ये भी पढ़ें- INDvsWI: 'विराट' सुरक्षा में फिर हुई भारी चूक, मैदान में पहुंचकर ये प्रशंसक करने लगा कुछ ऐसा, PICS
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

