Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs NZ: टेस्ट सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, बाहर हुआ यह खिलाड़ी

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी द्विपक्षीय सीरीज में वनडे के बाद टेस्ट सीरीज से भी हार्दिक पांड्या बाहर हो गये हैं। 21 फरवरी से शुरु होने वाले 2 मैचों की टेस्ट सीरीज की घोषणा से पहले हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर साफ किया गया है कि वह आगामी सीरीज के लिये उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि वह अभी तक सर्जरी से रिकवर नहीं हो पाये हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने एक बयान जारी कर बताया कि हार्दिक पांड्या अभी एनसीए में रिहैब में फिटनेस पर काम करेंगे जब तक कि पूरी तरह फिट न हो जायें।

और पढ़ें: IND vs NZ: अनलकी टिम साउथी का खुलासा, बताया-सुपर ओवर में उन्हीं से क्यों कराई जाती है गेंदबाजी

उल्लेखनीय है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 21 फरवरी से वेलिंगटन के रिजर्व स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि टेस्ट सीरीज के लिये अभी टीम का ऐलान नहीं किया गया है।

और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन की सुपर जीत पर कैफ-सहवाग ने किया मजेदार ट्वीट, सुपरओवर को लेकर जानें क्या बोले

टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

टेस्ट सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या को हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंची भारतीय ए टीम के साथ वनडे सीरीज में शामिल किया गया था लेकिन अनफिट होने के चलते उन्हें दौरे से वापस बुला लिया गया है और उनकी जगह विजय शंकर को भेजा गया। जिसके बाद से वह एनसीए (नेशनल क्रिकेट अकादमी) के रिहैब में रहकर फिटनेस पर काम कर रहे हैं।

शनिवार को हार्दिक पांड्या की फिटनेस पर जानकारी देते हुए जय शाह ने कहा,' हार्दिक पांड्या ने हाल ही में एनसीए के हेड फिजियो आशीष कौशिक के साथ लंदन गये थे जहां पर स्पाइनल सर्जन डॉ जेम्स एलिबोन ने उनकी सर्जरी की जांच की। इससे साफ हो गया कि उन्हें ठीक होने में अभी वक्त लगेगा और वो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में नहीं खेल पायेंगे।'

हार्दिक पूरी तरह फिट होने तक एनसीए में ही रहेंगे

हार्दिक पूरी तरह फिट होने तक एनसीए में ही रहेंगे

गौरतलब है कि हाल ही में पीठ की सर्जरी से गुजरे हार्दिक पांड्या को काफी उम्मीद थी कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिट होकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर लेंगे। लेकिन यह साफ हो गया है कि बीसीसीआई उनकी मौजूदा फिटनेस से खुश नहीं है और महसूस करती है कि उन्हें अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिये और फिट होने की जरूरत है।

जय शाह ने आगे कहा,' हार्दिक पांड्या नेशनल क्रिकेट अकादमी के रिहैब में तब तक रहेंगे जब तक की वह पूरी तरह से फिट नहीं हो जाते।'

सौरव गांगुली ने भी हार्दिक को बताया था अनफिट

सौरव गांगुली ने भी हार्दिक को बताया था अनफिट

आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार भारत के लिये सितंबर में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 मैच में शिरकत की थी जहां उनकी पीठ में चोट आ गई थी और उन्हें सर्जरी से गुजरना पड़ा।

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी हाल ही में हार्दिक पांड्या की फिटनेस को लेकर साफ किया था वह मैच खेल पाने के लिये पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और अपनी पूरी फिटनेस पाने के लिये हार्दिक को और वक्त लगेगा।

गांगुली ने कहा था,' हार्दिक पांड्या अभी नहीं खेल सकते। उन्हें फिट होने में अभी और वक्त लगेगा तब तक वह रिहैब में रहकर फिटनेस पर काम करेंगे।'

टी20 विश्व कप के लिये जरूरी है हार्दिक की फिटनेस

टी20 विश्व कप के लिये जरूरी है हार्दिक की फिटनेस

ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप से पहले हार्दिक पांड्या की फिटनेस और फॉर्म भारत के लिये काफी जरूरी है। उनकी गैर-मौजूदगी में भारतीय टीम शिवम दुबे को लगातार मौके दे रही है लेकिन अब तक उन्होंने गेंद और बैट दोनों से मिला-जुला प्रदर्शन किया है।

इसे देखते हुए टीम इंडिया चाहेगी कि हार्दिक पांड्या जल्द से जल्द फिट होकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करें।

Story first published: Sunday, February 2, 2020, 13:46 [IST]
Other articles published on Feb 2, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+