सिडनी। भारत-आस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज भले ही इंडिया हार चुकी है लेकिन आस्ट्रेलिया दौरा टीम इंडिया के लिए काफी दिलचस्प रहा है। हर टेस्ट मैच ने टीम इंडिया को कुछ ना कुछ नया अनुभव दिया है लेकिन इस टेस्ट सीरीज से सबसे चर्चित खिलाड़ी रहे विराट कोहली, जिन्हें साल 2014 ने जाते-जाते टेस्ट टीम की कप्तानी तोहफे के रूप में दे दी है।
एक तरफ इस दौरे पर विराट कोहली एक आक्रामक प्लेयर के तौर पर नजर आये हैं तो वहीं दूसरी तरफ कोहली अपने और अपने लेडी लव अनुष्का शर्मा के साथ रिलेशनशिप को लेकर भी इंडिया और आस्ट्रेलिया दोनों जगह की मीडिया के टॉप हेडलाइन बने हुए हैं।
सिडनी में खुल्लम-खु्ल्ला इश्क फरमा रहे हैं विराट-अनुष्का..
इसलिए सिडनी टेस्ट जहां विराट की कप्तानी के रूप में एक नया अनुभव होगा वहीं उनके चाहने वालों के लिए भी यह काफी मायने रखता है लेकिन इन सारी बातों से बेफिक्र विराट कोहली इन दिनों सिडनी के हसीन मौसम में अपने प्यार अनुष्का शर्मा के साथ हाथों में हाथ डाले सिडनी के पर्यटन स्थल का मजा ले रहे हैं। लंबे अरसे तक अपने रिलेशनशिप पर चुप रहने वाले विराट-अनुष्का इन दिनों खुलेआम लव-बर्ड्स की तरह घूम रहे हैं जैसे कि लोगों को यह दिखाना चाह रहे हैं कि उन्हें किसी से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
हाल ही में विराट-अनुष्का को छह जनवरी से शुरू होने जा रहे टेस्ट से पहले सिडनी के लोकप्रिय डार्लिंग हार्बर पर साथ-साथ घूमते देखा गया। दोनों ही कैजुअल ड्रेस में थे।
Spotted: #AnushkaSharma and #ViratKohli spotted at the Darling Harbour, Sydney
For more pics: http://t.co/ViXKewNmAL pic.twitter.com/fkJF67BFhN
— TOIPhotogallery (@toiphotogallery) January 2, 2015 फिलहाल इंग्लैंड दौरे पर विराट का बल्ला खामोश था जिसकी वजह से उन्हें अपने लेडी लव के लिए काफी कुछ बुरा-भला सुनने को मिला था लेकिन आस्ट्रेलिया में तो उनके सितारे बदले हुए हैं, यहां जनाब केवल टीम का हिस्सा ही नहीं बल्कि टीम के कैप्टन बन गये हैं इसलिए शायद उन्हें अब खुलेआम अनुष्का को फ्लाइंग किस करने में भी हिचक नहीं हो रही है और इसका सबूत वो क्रिकेट के मैदान में दो बार पेश भी कर चुके हैं।
फिलहाल विराट-अनुष्का के इस बिंदासपन से किसी को कोई परेशानी नहीं है बल्कि उनके चाहने वाले तो यही कह रहे हैं कि विराट का बल्ला और बिंदासपन विश्व कप 2015 तक यूं ही चलता रहे।