विराट-अनुष्का की हरकतों से टीवी एंकर कन्फूयज, अनुष्का को बना डाला मिसेज कोहली

मेलबर्न। आज कल इंडियन क्रिकेट स्टार विराट कोहली और उनकी प्रेमिका अनुष्का शर्मा के ही चर्चे चारों ओर हैं, ऐेसे में अगर कोई गलती से अनुष्का को विराट की पत्नी कह दे तो इसमें भला उस बेचारे की क्या गलती है लेकिन फिलहाल अभी विराट और अनुष्का दोनों ने शादी तो की नहीं है ऐसे में अगर पत्नी शब्द अनुष्का के लिए यूज हो तो बवाल मचना लाजिमी ही है।

लेकिन यह हसीन गलती हुई है ऑस्‍ट्रेलियन टीवी प्रेजेंटर मि‍शेल स्‍लैटर से, जो कि मेलबर्न टेस्ट का आंखों देखा हाल टीवी पर पेश कर रही थीं। जैसे ही विराट कोहली ने पहली पारी में शतक जमाकर अपना फ्लाइंग किस अनुष्का शर्मा को दिया, वैसे ही मिशेल ने अनुष्का को विराट की वाइफ कहकर संबोधित कर दिया।

मिशेल ने कहा कि विराट ने अपना शतक अपनी वाइफ अनुष्का को समर्पित किया है लेकिन जैसे ही उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने कुछ गड़बड़ की है तो उन्होंने तुरंत अपने आप को सही करते हुए एक और बड़ी गलती कर दी और वो यह कि इस बार उन्होंने सॉरी बोलकर अनुष्का को विराट की मंगेतर कह डाला।

बेचारी मिशेल.. खैर बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और अनु्ष्का को विराट की गर्ल फ्रेंड कहकर बाद में संबोधित किया। वैसे जिस तरह से अनुष्का-विराट एक-दूसरे के साथ सार्वजनिक मंच पर नजर आते हैं उससे किसी को भी इस तरह का कन्फ्यूजन हो ही जायेगा। फिलहाल इसमें कोई शक नहीं कि अनुष्का-विराट आज देसी-विदेशी मीडिया हर जगह ही छाये हुए हैं।

Story first published: Tuesday, December 30, 2014, 14:48 [IST]
Other articles published on Dec 30, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+