हैदराबाद टेस्ट से पहले बोले कोहली-बांग्लादेश को हल्के में लेना सबसे बड़ी भूल होगी
हैदराबाद। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि 9 फरवरी से होने वाले एकमात्र टेस्ट में बांग्लादेश को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं आंका जा सकता है। बांग्लादेश के खिलाफ सामूहिक प्रयासों से ही हमें जीत मिल सकती है और इसके लिए 3 क्षेत्रों में टीम को ध्यान देना होगा।
बांग्लादेश के खिलाफ कोहली के 3 मंत्र
कोहली ने कहा कि क्रिकेट में कुछ भी अगर-मगर नहीं होता, जरा सी चूक आपको मैच हरा सकती है इसलिए अगर हमें बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो हमें तीन बातों पर अपना ध्यान रखना होगा और वो तीन बातें हैं.. निरंतरता, जिम्मेदारी भरा प्रदर्शन और अनुशासन।
सामूहिक प्रयास से ही मैच जीत सकते हैं
कोहली ने कहा कि मेर कहने का मतलब ये हैं कि टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों को प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी तो वहीं बल्लेबाजों को जिम्मेदारीभरा प्रदर्शन करना होगा और यही नहीं पूरी टीम को अनुशासन के साथ सामूहिक प्रयास करना होगा। तभी हम बांग्लादेश को अच्छी चुनौती दे सकते हैं।
बांग्लादेश को कमजोर आंकना गलत होगा
हम बिल्कुल उन्हें कमजोर नहीं आंक रहे हैं है, उनके पास कई अच्छे प्लेयर्स है। इसके अलावा वे हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन कर लौटे हैं। हम इस मैच को भी वैसा ही लेंगे जैसा हम अन्य किसी टीम के साथ मैच को लेते हैं। उम्मीद करता हूं ये एक रोचक मुकाबला होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
