Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोरोना के बाद T20 के साथ भारतीय क्रिकेट का आगाज करना चाहते हैं मुख्य चयनकर्ता

नई दिल्ली। भारतीय टीम की नव निर्वाचित चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी ने कोरोना वायरस के बाद शुरु होने वाले भारतीय क्रिकेट सत्र के लिये अहम बयान दिया है। भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी का मानना है कि भारत में इस महामारी के कंट्रोल में आने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को टी20 प्रारूप के साथ नये सीजन की शुरुआत करनी चाहिये फिर वो चाहे आईपीएल हो या फिर घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी।

मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार हाल ही में राष्ट्रीय चयन समिति ने एक बैठक की थी जिसमें मुख्य चयनकर्ता ने यह प्रस्ताव दिया था। अगर बोर्ड इस पर सहमत होता है तो भारतीय क्रिकेट के नये सीजन का आगाज सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के टूर्नामेंट से हो सकता है।

और पढ़ें: 2011 में कोहली से हुई थी तीखी बहस, 9 साल बाद इस खिलाड़ी ने बताई लड़ाई की असली वजह

अपनी बात के पक्ष में तर्क देते हुए मुख्य चयनकर्ता सुनील जोशी ने कहा कि अगर सीजन का आगाज टी20 से किया जाता है तो खिलाड़ियों को टी20 विश्व कप की तैयारी में मदद मिलेगी, साथ ही चयनकर्ताओं को भी इस टूर्नामेंट के चयन के लिये टीम का आंकलन करने में मदद मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते फिलहाल ही इस टूर्नामेंट का शेड्यूल तय नहीं हुआ है। हालांकि पिछले शेड्यूल के अनुसार इसका आयोजन अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होना है। वहीं अगर टी20 विश्व कप टल जाता है तो खिलाड़ियों को आईपीएल की तैयारी में मदद मिलेगी, जो कि विश्व कप टलने की स्थिति में सितंबर-अक्टूबर के महीने में कराया जा सकता है।

और पढ़ें: अनिल कुंबले ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बताया टेस्ट मैच की दूसरी पारी, कहा- ढिलाई नहीं बरत सकते

गौरतलब है कि टी20 विश्व कप की तैयारी को देखते हुए अगर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहला टूर्नामेंट बनता है तो इस बार रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी जैसे खिलाड़ी भी मैदान पर खेलते नजर आ सकते हैं।

आपको बता दें कि विराट कोहली ने साल 2013 से और रोहित शर्मा ने 2018 से घरेलू क्रिकेट में शिरकत नहीं की है। वहीं धोनी के लिये यह टीम में वापसी करने का एक रास्ता हो सकता है।

Story first published: Sunday, May 10, 2020, 15:50 [IST]
Other articles published on May 10, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+