ऋषभ पंत नहीं है टीम इंडिया की पहली पसंद, इन 3 खिलाड़ियों पर है नजर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के विकल्प के रूप में चुने गए ऋषभ पंत के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। खराब शॉट चयन के चलते वह लगातार सोशल मीडिया पर फैन्स की आलोचना का सामना कर रहे हैं। हालांकि दिग्गज क्रिकेटर्स से लेकर मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद को उन पर पूरा भरोसा है, लेकिन खराब प्रदर्शन के चलते अब इस बात पर सवाल उठने लगा है कि आखिर ऋषभ पंत को मौका कब तक, उनकी जगह संजू सैमसन या किसी अन्य खिलाड़ी को मौका क्यों न दिया जाये। अब इस सवाल पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की चयन समिति ने भी अपना रुख साफ करते हुए बता दिया है कि उसकी नजर ऋषभ पंत के अलावा 3 और विकेटकीपर बल्लेबाज पर भी है।
एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कहा कि वह ऋषभ पंत के विकल्प के तौर पर ईशान किशन, संजू सैमसन और अन्य विकेटकीपरों पर निगाह बनाए हुए हैं।
और पढ़ें: करियर के आखिरी मैच में मसाकद्जा ने खेली रिकॉर्ड पारी, मैच जिताकर लिया संन्यास
एमएसके प्रसाद ने कहा, 'मैंने पहले ही विश्व कप के बाद कहा था कि हम पंत पर नजर रखे हुए हैं। हमें उनके साथ धैर्य रखने की जरूरत है क्योंकि उनके पास काफी प्रतिभा है।'
उन्होंने कहा, 'हम पंत के वर्कलोड पर भी ध्यान दे रहे हैं। जाहिर सी बात है, हम साथ ही तीनों प्रारूपों में विकल्पों पर भी नजर रखे हुए हैं। टेस्ट में इंडिया-ए के लिए के.एस. भरत अच्छा कर रहे हैं हमारे पास किशन और सैमसन हैं जो सीमित ओवरों में इंडिया-ए के लिए और घरेलू क्रिकेट में भी अच्छा कर रहे हैं।'
और पढ़ें: रांची में पॉवर कट पर साक्षी धोनी ने उठाया सवाल, तो ट्विटर पर यूजर्स से मिला मजेदार जवाब
आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ब्रेक लेने के बाद से पंत टीम के मुख्य विकेटकीपर के तौर पर खेल रहे हैं लेकिन वह लगातार विफल हो रहे हैं। प्रसाद का हालांकि मानना है कि पंत जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के साथ धैर्य रखने की जरूरत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
