कैप्टन कूल मिस्टर धोनी ने बनाया कप्तानी का नया रिकार्ड

सिडनी। गाबा की उछाल भरी पिचों पर अभी तक भारत ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसे देखकर लगता है कि भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने ब्रिसबेन टेस्ट के शुरू होने से पहले जो कहा था वो गलत नहीं है और इसी कारण तो शायद उनकी गिनती विश्व के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में होती है। मालूम हो कि धोनी ने ब्रिसबेन टेस्ट से पहले कहा था कि उनकी टीम ब्रिसबेन में एडीलेड टेस्ट की हार का बदला लेगी।

और शायद यही वजह है कि वो बतौर कप्तान रिकार्ड पर रिकार्ड बनाये जा रहे हैं। ब्रिसबेन टेस्ट में भारत का नेतृत्व कर रहे कैप्टन धोनी अब विदेशी धरती पर भी सबसे अधिक टेस्ट मैचों की कप्तानी करने वाले भारतीय कप्तान बन गये हैं। इससे पहले उनके नाम पर सबसे अधिक टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का और सबसे अधिक मैचों में टीम इंडिया को जीत दिलाने का रिकार्ड है।

कैप्टन कूल मिस्टर धोनी ने बनाया कप्तानी का नया रिकार्ड

बतौर कप्तान धोनी ब्रिसबेन में अपने करियर का 12वां टेस्ट खेल रहे हैं, इससे पहले विदेशी धरती पर भी सबसे अधिक टेस्ट में कप्तानी करने का रिकार्ड नवाब मंसूर अली खां पटौदी के नाम था जिन्होंने 11 टेस्ट में कप्तानी की थी।

बतौर कप्तान धोनी का ब्रिसबेन में 12वां टेस्ट

मालूम हो कि टीम इंडिया ने अब तक घोनी की अगुवाई में 57 टेस्ट मैच खेले हैं जिनमें से 27 मैचों में भारत जीता है और 17 में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है जबकि 14 टेस्ट मैचों में कोई नतीजा नहीं निकला है।

Story first published: Thursday, December 18, 2014, 16:37 [IST]
Other articles published on Dec 18, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+