For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IPL: धोनी के नाम एक और कीर्तिमान, इसके पहले ये रिकॉर्ड गंभीर के नाम था

पुणे: चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेले गये मैच में एक बार फिर दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल-11 में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स को टॉप पर पहुंचा चुके हैं। उनकी टीम को महज एक मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार मिली थी। धोनी इस आईपीएल में अलग ही रंग में दिखाई दे रहे हैं और उनके बल्ले से जमकर रन बरस रहे हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ सोमवार को हुए मुकाबले में भी धोनी ने 22 गेंदों में तूफानी 51 रन बनाकर अपनी टीम को 200 के आकंड़े के पार पहुँचाया और 13 रनों से ये मुकाबला अपने नाम किया।

धोनी के नाम एक और कीर्तिमान

धोनी के नाम एक और कीर्तिमान

आईपीएल में धोनी के नाम एक और कीर्तिमान जुड़ गया है। महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं। इस मामले में उन्होंने गौतम गंभीर को पछाड़ा है। गंभीर ने बतौर कप्तान अपने आईपीएल करियर में 3518 रन बनाए हैं।

चेन्नई ने दिल्ली को 13 रनों से मात दी

चेन्नई ने दिल्ली को 13 रनों से मात दी

धोनी अबतक बतौर कप्तान 3536 रन बना चुके हैं। बता दें कि अब गौतम गंभीर ने दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है और वो फ़िलहाल अंतिम एकादश में भी दो मैचों से दिखाई नहीं दे रहे हैं। कल खेले गये मैच में चेन्नई ने दिल्ली को 13 रनों से मात दे दी। दिल्ली डेयरडेविल्स 20 ओवर में 198/5 रन ही बना सकी। चेन्नई ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 211 रन बनाए थे और दिल्ली के सामने जीत के लिए 212 रनों का लक्ष्य रखा था।

चेन्नई के स्कोर को पार न कर सकी दिल्ली

चेन्नई के स्कोर को पार न कर सकी दिल्ली

दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत ने शानदार बैटिंग की और 79 रन बनाकर आउट हुए। पंत ने 45 गेंदों में 79 रन बनाए। लुंगी एनगिड़ी ने ऋभ पंत को आउट किया। विजय शंकर ने भी ताबड़तोड़ रन बटोरे लेकिन दिल्ली की टीम चेन्नई के स्कोर को पार न कर सकी।

ये भी पढ़ें:CSK vs DD Match Report:चेन्नई सुपरकिंग्स ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 13 रनो से हराया

Story first published: Tuesday, May 1, 2018, 9:07 [IST]
Other articles published on May 1, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+