धोनी के लंबे बालों पर हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली। एक बार फिर से महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों का जिक्र हुआ है। एक वक्त था जब लंबे बाल धोनी की पहचान हुआ करते थे और इन लंबे बालों पर केवल लड़कियां ही नहीं बल्कि परवेज मुशर्रफ भी फिदा थे।

माही के लंबे बालों का सीक्रेट

माही के लंबे बालों का सीक्रेट

जितना धोनी की हेयरस्टाइल चर्चा में रहती थी उतनी ही उनकी हेयरस्टाइलिस्ट सपना भवनानी भी, धोनी की बहुत क्लोज फ्रेंड कही जाने वाली सपना ने माही के लंबे बालों का सीक्रेट शेयर किया है।

बाल काटते वक्त काफी डर लगा

बाल काटते वक्त काफी डर लगा

सपना ने बताया कि जब वह धोनी के लंबे बाल काट रही थी, तो उन्हें काफी डर लग रहा था कि अगर उनके बाल काटने में थोड़ी सी भी गलती हुई तो देश वाले उन्हें ही इस बात का दोष देंगे। सपना ने कहा मुझे पहली बार किसी के बाल काटते वक्त काफी डर लगा था, मुझे लगा कि अगर मुझसे कहीं कुछ भी गलत हुआ तो माही के फैंस मुझे बहुत पीटेंगे।

बहुत अजीब ढंग से घूर रहे थे..

बहुत अजीब ढंग से घूर रहे थे..

सपना ने अपने और धोनी की पहली मुलाकात भी जिक्र किया, उन्होंने कहा कि धोनी से उनकी मुलाकात जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु ने करवाई थी। जब वो पहली बार धोनी से मिली थीं तो उनके बीच में कोई बातचीत नहीं हुई थी लेकिन हम दोनों ही एक-दूसरे को बहुत अजीब ढंग से घूर रहे थे।

ऑरेंज रंग के बाल...

ऑरेंज रंग के बाल...

शायद धोनी इस बात पर हैरान थे कि मेरी जैसी कोई महिला हेयरड्रेसर कैसे हो सकती है और मैं उनके ऑरेंज बालों देखकर सोच रही थी कि कोई इस रंग के बाल कैसे रख सकता है।

हम अभी तुम्हारे बाल नहीं काटेंगे...

हम अभी तुम्हारे बाल नहीं काटेंगे...

मैंने धोनी से कहा कि हम अभी तुम्हारे बाल नहीं काटेंगे लेकिन इन्हें ऑरेंज से काले जरुर करेंगे, उन्होंने कहा कि जब हम अगली बार मिले तो मैं किशोर कुमार के गाने सुन रही थी, तब धोनी को यकीन हुआ कि ये लड़की थोड़ी नॉर्मल भी है। सपना धोनी के अलावा उनकी पत्नी साक्षी की भी बहुत अच्छी दोस्त हैं। वो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं और अपने पिछले कुछ बोल्ड पोस्टर्स और बोल्ड हरकत के लिए वो काफी चर्चित भी रह चुकी हैं।

Story first published: Friday, May 5, 2017, 9:47 [IST]
Other articles published on May 5, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+