विराट केे कोच का बड़ा बयान बोले-धोनी ही बेस्ट कप्तान, उनका विकल्प नहीं
नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी बनाम विराट कोहली पर पिछले काफी वक्त से बहस चल रही है। टीम इंडिया के कई नए-पुराने दिग्गज इस बहस में भिड़ चुके हैं, किसी का कहना है कि धोनी को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए तो किसी का कहना है कि कोहली क्रिकेट के तीनों फार्मेंट में फिट हैं इसलिए उन्हें तीनों प्रारूपों का कप्तान बना देना चाहिए।
लेकिन इस तगड़ी बहस के बीच में एक बड़ा बयान विराट कोहली के कोच, मेंटर और उनके लिए पिता तुल्य राजकुमार शर्मा ने दिया है। हिंदी वेबसाइट लाइव हिंदुस्तान से बात करते हुए शर्मा ने कहा है कि धोनी इंडिया के बेस्ट कैप्टन और फिनिशर हैं, क्रिकेट के छोटे फार्मेंट में उनका कोई विकल्प नहीं है इसलिए उन्हें ही साल 2019 यानी विश्वकप तक कैप्टन बने रहना चाहिए।
राजकुमार शर्मा ने कहा कि धोनी ना केवल बेस्ट कैप्टन हैं बल्कि वो नायाब खिलाड़ी और विकेटकीपर हैं इसलिए उन्हें लेकर कोई बहस नहीं होनी चाहिए। हालांकि धोनी की कप्तानी की तारीफ करते हुए कोच शर्मा ने ना तो कोहली का जिक्र किया और ना ही उन्हें एमएस से कंपेयर किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
