बेंगलुरू। दक्षिण अफ्रीका की टीम के भारत दौरे के लिए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी खास रणनीति बना रहे हैं। धोनी ने नेट्स पर खुद गेंद संभाले नजर आ रहे हैं।
विश्व क्रिकेट के 5 ऐसे रिकॉर्ड जो शायद कभी नहीं टूट सकते
तेज गेंदबाजों के साथ कप्तान धोनी बेंगलुरू में नेट्स पर खुद गेंद संभाले नजर आये। धोनी ने तेज गेंदबाजों के साथ नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। बीसीसीआई ने ट्विटर पर धोनी का गेंदबाजी करते हुए एक वीडियो साझा किया है जिसमें धोनी नेट्स पर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं।
Looks who's rolling his arm. India captain @msdhoni has a bowl at the nets with fellow pacers in Bengaluru #IndvsSA https://t.co/aaoj1Je75M
— BCCI (@BCCI) September 25, 2015 वीडियो में धोनी नेट पर विराट कोहली को गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले भी कई मैचों में धोनी विकेट कीपिंग छोड़ गेंदबाजी करते हुए नजर आये हैं।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया को जीत दिलाने के लिए धोनी हर संभव प्रयास कर रहे हैं। धोनी को एक शांत और गंभीर कप्तान के रूप में दुनियाभर में जाना जाता है। ऐसे में दक्षिण के खिलाफ धोनी किस सीक्रेट योजना को मैदान पर अपनायेंगे यह तो मैच के दौरान ही देखने को मिलेगा।