Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या आप जानते हैं धोनी एक अच्छे निशानेबाज भी हैं, यकीं नहीं तो देखें ये Video

नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी को बेस्ट विकेटकीपर, बेहतरीन बैटसमैन और शानदार कप्तान के रूप में तो हर कोई पहचानता है लेकिन शायद ही किसी को पता हो कि धोनी काफी अच्छे निशानेबाज भी हैं।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब बुधवार को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोलकाता पुलिस शूटिंग रेंज का दौरा किया और वो वहां पर पिस्तौल के साथ कई राउंड फायर करते हुए दिखाई दिए।

धोनी के निशानेबाजी का वीडियो खुद कोलकाता पुलिस ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया है। कोलकाता पुलिस ने पोस्ट में लिखा कि एमएस धोनी की सटीक शूटिंग स्किल वाली वीडियो के पोस्ट करते ही हमारे इनबॉक्स पर रिक्वेस्ट्स की बाढ़ आ गई है।

टीम इंडिया बुधवार को बारिश के कारण प्रैक्टिस नहीं कर पाई

आपको बता दें कि टीम इंडिया बुधवार को बारिश के कारण प्रैक्टिस नहीं कर पाई इसलिए धोनी कोलकाता पुलिस शूटिंग रेंज पहुंच गए। गौरतलब है कि चेन्नई वनडे में धोनी की ही शानदार पारी की बदौलत टीम इंडिया ने जीत का परचम लहराया था। धोनी की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 79 रनों की पारी को कोई भूल नहीं सकता है। धोनी ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी से एक बार फिर से अपने आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा जड़ा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+