अपनी बायोपिक देख चुप हो गए धोनी, 20 मिनट तक धरा मौन
नई दिल्ली। टीम इंडिया के लिमिटेड ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर बनी फिल्म 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' का इंतजार शायद जितना उनके फैंस को है, उससे कहीं ज्यादा धोनी को था और इन सबसे ज्यादा अपनी लाइफ पर बनी फिल्म को देखकर धोनी का पहला रियेक्शन क्या होगा इसका वेट फिल्म में लीड रोल प्ले कर रहे सुशांत सिंह राजपूत कर रहे थे।
लेकिन सुशांत उस समय हैरान रह गए जब धोनी फिल्म देखने के बाद पूरे 20 मिनट तक एकदम से खामोश रहे। इस बात का जिक्र अभिनेता ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में किया है। सुशांत ने बताया कि धोनी ने ये फिल्म देख ली है और फिल्म देखने के काफी देर बाद तक वे कुछ बोले ही नहीं। लेकिन फिर उसके बाद उन्होंने फिल्म तारीफ की और कहा कि उन्हें फिल्म बहुत पसंद आयी है।
आपको बता दें कि फिल्म 'एमएस धोनीः द अनटोल्ड स्टोरी' 30 सितंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म के निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे हैं । फिल्म में सुशांत के अलावा अनुपम खेर, भूमिका चावला, कियारा आडवाणी, हैरी टांगरी और दिशा पटानी अहम किरदार में हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
