ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के प्रदर्शन से खुश हुए आनंद महिंद्रा, इन 6 खिलाड़ियों को गिफ्ट करेंगे नई 'SUV THAR'

Anand Mahindra Announces to gift NEW Mahindra SUV Thar to 6 Indian Players Who played Well in Australia: नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच हाल ही में समाप्त हुई बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज (Border Gavaskar Test Series) में भारतीय टीम ने जिस तरह से सीरीज जीती उसे लेकर दुनिया भर में तारीफ हो रही है। भारतीय टीम की जीत के चर्चे ने सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी है। दुनिया भर के कई दिग्गज खिलाड़ी इसे टेस्ट क्रिकेट इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी जीतों में शुमार टॉप 3 श्रृंखलाओं में से एक बताया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए टीम के सभी खिलाड़ियों को 5 करोड़ रुपये का इनाम देने का ऐलान किया था।

इसी फेहरिस्त में देश की सबसे बड़ी ऑटो मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी महिंद्रा ऑटोमोटिव के चीफ आनंद महिंद्रा ने भी भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिये गिफ्ट में नई एसयूवी थार देने का ऐलान किया है। आनंद महिंद्रा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गये खिलाड़ियों में से 6 युवा खिलाड़ियों को महिंद्रा की नई एसयूवी थार गिफ्ट देने के लिये कहा है।

और पढ़ें: अब भारत से ही जीत सकते हैं अमेरिकी लॉटरी, 1 अरब का है इनाम

उन्होंने इस खबर की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर देते हुए लिखा,'ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज में भारत को जीत दिलाने वाले जिन 6 भारतीय खिलाड़ियों ने डेब्यू किया उन्हें मैं अपने खर्चे पर महिंद्रा की नई एसयूवी थार गिफ्ट करने जा रहा हूं। यह गिफ्ट इन युवा खिलाड़ियों को भविष्य में आगे अच्छा खेलने के लिये प्रेरित करेगा। इन्होंने भारत की युवा पीढ़ी को सपने देखना और असंभव को हासिल कैसे करना है यह बात सिखाई है। मुझे लगता है कि असल में इनकी ये कहानियां मुश्किल हालातों से उबरकर सफलता हासिल करने की कहानी है। यह जिंदगी के हर कदम पर प्रेरणादायक है।'

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट टीम के जिन 6 खिलाड़ियों को आनंद महिंद्रा नई एसयूवी महिंद्रा थार गिफ्ट कर रहे हैं उसमें तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, हरफनमौला खिलाड़ी वाशिंगटन सुंदर और सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल का नाम शामिल है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर इन सभी खिलाड़ियों ने डेब्यू किया, हालांकि शार्दुल ठाकुर 2 साल पहले ही अपना डेब्यू कर चुके हैं लेकिन 10 गेंद बाद वह चोटिल हो गये थे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाकर उन्हें वापसी करने का मौका मिला।

और पढ़ें: IND vs ENG: 'एशेज से भी बड़ी होगी भारत के खिलाफ जीत', पूर्व इंग्लिश गेंदबाज का बड़ा बयान

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने इन युवा खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही सीरीज जीतने का कारनामा किया, जहां मोहम्मद सिराज ने 3 टेस्ट मैचों में 13 विकेट हासिल किये तो वहीं वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल ठाकुर ने निर्णायक मैच में अपने बल्ले और गेंद दोनों से जबरदस्त प्रदर्शन किया। वहीं शुबमन गिल ने भी सलामी बल्लेबाजी करते हुए 2 अर्धशतक जड़े और गाबा में 91 रनों की पारी खेलकर जीत की नींव रखी।

Story first published: Saturday, January 23, 2021, 21:35 [IST]
Other articles published on Jan 23, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+