इंडो-पाक मुकाबले के लिए सज गया मक्का, छावनी में तब्दील ईडन-गार्डन
कोलकाता। शनिवार को विश्वकप टी 20 में भारत-पाक का मुकाबला कोलकाता के ईडन-गार्डन में होने वाला है। इस मैच के लिए कोलकाता पूरी तरह तैयार है। मैच और खिलाड़ियों के लिए काफी कड़े सुरक्षा इंतजाम किये गये हैं।
आपको जानकर हैरत होगी कि इस समय ईडन-गार्डन की सुरक्षा के लिए कोलकाता पुलिस ने 2,500 पुलिस कर्मियों को तैनात किया है। जिसमें महिला कॉन्सटेबल, कई निरीक्षक, उप-निरीक्षक जो कि उच्च अधिकारीगण शामिल हैं इसके अलावा सुरक्षा के लिए 11 रेत के बंकर और पांच पुलिस बूथ भी बनाये जायेंगे।
बिना चेकिंग के कोई भी मैदान में मैच देखने नहीं आ पायेगा। तीन मुख्य गेट बनाये गये हैं और हर गेट पर पुरूष और महिला दोनों ही पुलिस दल के लोग होंगे।आपको बता दें कि सुरक्षा के ही चलते धर्मशाला से कोलकाता मैच शिफ्ट किया गया है ऐेसे में कोलकाता पर दोहरी जिम्मेदारी है सुरक्षा को लेकर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
