IND vs NZ: वेलिंगटन में जीत के बाद टीम इंडिया ने TikTok पर किया डेब्यू, पोस्ट किया डांसिंग वीडियो
नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी 5 मैचों की टी-20 सीरीज के पहले 4 मैचों में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के हौसले काफी मजबूत हो गये हैं और आत्म-विश्वास 7वें आसमान पर है। भारतीय टीम का यह आत्म-विश्वास न सिर्फ ग्राउंड पर बल्कि मैदान के बाहर भी दिखाई देता है। हैमिल्टन और वेलिंगटन में खेले गये लगातार 2 मैचों में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को लगातार सुपर ओवर में हराया और टी20 में पहली बार कीवी टीम को 5-0 से हराने के करीब है।
और पढ़ें: IND vs NZ: वेलिंगटन में जीत के बावजूद शार्दुल ठाकुर को है इस बात का अफसोस, हुए नाराज
वेलिंगटन में जीत के बाद भारतीय टीम ने खास अंदाज में इसका जश्न मनाया। टीम इंडिया के चुलबुले खिलाड़ी युजवेंद्र चहल जो कि सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है ने भारतीय टीम के साथ एक टिकटॉक वीडियो शेयर किया है जिसमें चहल के साथ शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर और हिटमैन रोहित शर्मा डांस करते नजर आ रहे हैं।
और पढ़ें: IND vs NZ: अनलकी टिम साउथी का खुलासा, बताया-सुपर ओवर में उन्हीं से क्यों कराई जाती है गेंदबाजी
|
चहल ने शेयर किया भारतीय टीम का टिकटॉक वीडियो
युजवेंद्र चहल ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहूर युजवेंद्र चहल का यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
युजवेंद्र चहल के इस टिकटॉक वीडियो में ये चारों खिलाडी़ एक साथ एक जैसा डांस कर रहे हैं। वीडियो में श्रेयस अय्यर के पीछे कैप लगाकर और सिर नीचे कर रोहित शर्मा खड़े हुए हैं।
|
हिटमैन को पहचानना काफी मुश्किल
इस वीडियो में रोहित शर्मा को पहचानने में फैन्स को काफी मुश्किल हो रही है। इसका मुख्य कारण है कि वह पूरी वीडियो में टोपी लगाकर खड़े हैं साथी ही उन्होंने सिर को भी नीचे झुका कर रखा है।
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो के नीचे फैन्स कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ी उन्हें ऋषभ पंत तो कुछ कुलदीप यादव और केदार जाधव बताने की भूल कर रहे हैं, हालांकि बहुत सारे फैन्स ने सही जवाब देते हुए कहा कि यह कोई और नहीं हिटमैन ही हैं।

क्लीन स्वीप के इरादे में टीम इंडिया
गौरतलब है कि भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में 6 विकेट तो दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत हासिल की थी, जिसके बाद वेलिंगटन और हैमिल्टन में खेले गये तीसरे और चौथे मैच में सुपर ओवर में जीत हासिल की। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड में पहली टी20 सीरीज जीतने का कारनामा किया साथ ही ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। अब रविवार को होने वाले सीरीज के आखिरी मैच में भारतीय टीम जीत हासिल कर 5-0 से कोई टी20 सीरीज जीतने वाली पहली टीम बनना चाहेगी।
टी-20 सीरीज के बाद भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे और 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
