गैरी सोबर्स ने जिस गेंदबाज के एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के उनका हुआ निधन
नई दिल्ली। क्रिकेट के इतिहास में जिस गेंदबाज ने सबसे पहले एक ओवर में लगातार 6 छक्के खाए थे वो आज दुनिया में नहीं रहे हैं। जी हां, क्रिकेट जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है कि वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज सर गैरी सोबर्स ने जिस गेंदबाज को 6 छक्के लगाए थे वो उनका बुधवार को इंग्लैंड में निधन हो गया है। इंग्लैंड के गेंदबाज मेलकम नैश का 74 साल की उम्र में निधन हुआ।

अचानक हुए थे बीमार
खबरों के अनुसार, मंगलवार को नैश लॉर्ड्स में आयोजित एक कार्यक्रम में मौजूद थे। यहां वह अचानक बीमार हो गए और उन्हें यहां से अस्पताल में भर्ती कराया गया। नैश ने हॉस्पिटल में ही अपनी अंतिम सांस ली। इंग्लैंड में जन्मे नैश लेफ्ट आर्म गेंदबाज थे, जो 1966 से लेकर 1983 तक मैच खेले थे। अपने 17 साल के फर्स्ट क्लास करियर में नैशन ने 993 विकेट लिए थे। गैरी सोबर्स ने 1968 में काउंटी चैंपियनशिप में नॉटिंगमशायर के लिए खेलते हुए ग्लेमोर्गन के गेंदबाज नैश को स्वैनसी के मैदान पर खेले गए एक मैच में ये छह छक्के मारे थे। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में यह पहला मौका था, जब किसी बल्लेबाज ने एक ही ओवर में लगातार 6 गेंदों पर छक्के जड़े हों।

ऐसा है घरेलू रिकाॅर्ड
इंग्लैंड के लिए मैल्कम नैश को कभी खेलने का मौका नहीं मिला। हालांकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अपना जलवा दिखाया. मैल्कम नैश ने 336 फर्स्ट क्लास मैचों में 7129 रन बनाए। उनका सर्वाधिक स्कोर 130 रना। उन्होंने दो शतक और 25 अर्धशतक लगाए। नैश ने 148 कैच भी लपके। इन मुकाबलों में उन्होंने 993 विकेट लिए। वहीं, 271 लिस्ट ए मैचों में उन्होंने 2303 रन बनाए, जबकि 324 विकेट अपने नाम किए।
VIDEO : एशेज में 2 रन पर आउट हुए डेविड वार्नर तो इंग्लैंड के फैंस ने की हूटिंग

6 छक्के खाने वाले इकलाैते इंग्लिश गेंदबाज नहीं हैं
बता दें कि नैश इकलाैते ऐसे गेंदबाज नहीं हैं जिन्हें 6 छक्के पड़े हों। उनके हमवतन स्टुअर्ट ब्रॉड भी 6 छक्के खा चुके हैं। ब्राॅड को युवराज सिंह ने 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
