2nd T20, IND vs WI: आईसीसी ने बदला नो बॉल नियम तो जानें क्या बोले पोलार्ड, केएल राहुल खुश
नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए हैदराबाद में टी20 सीरीज के पहले मुकाबले ने अपने नाम इतिहास दर्ज कर लिया है। यह अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट का पहला मैच बना जिसमें फ्रंट फुट नो बॉल की जिम्मेदारी थर्ड अंपायर को मिली और पहले ही मैच में 3 नो बॉल भी फेंकी गई। 1992 में तीसरे अंपयार को क्रिकेट में लाया गया है जिसके बाद साल 2008 में डीआरएस की तकनीक को शामिल किया गया और अब मैदानी अंपायर के कंधे से जिम्मेदारी को हल्का करने के लिये नो बॉल देखने की जिम्मेदारी टीवी अंपायर को दे दी गई है।
और पढ़ें: IND vs WI: दूसरे मैच से पहले विराट को परेशान कर रही यह 4 प्रॉब्लम, मिल सकती है हार
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस नियम को लागू करने के पीछे अंपायरिंग के स्तर में सुधार को तरजीह दी है। आईसीसी ने कहा कि वह नहीं चाहती की जो चीज ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच ब्रिस्बेन के मैदान पर हुई थी वह दोबारा हो। इस मैच में 21 फ्रंट फुट नो बॉल फेंकी गई थी, जो कि मैदानी अंपायर से मिस हो गई थी।
और पढ़ें: 2nd T20, IND vs WI: बड़े रिकॉर्ड की दहलीज पर विराट कोहली, बनेंगे पहले भारतीय खिलाड़ी, देखें आंकड़े

केएल राहुल ने जताई खुशी, जानें क्या कहा
इस प्रणाली पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने कहा,'यह काफी दिलचस्प था, यह हमारा पहला गेम था, हमें नहीं पता था कि क्या करना है। सौभाग्य से हमने अच्छी गेंदबाजी की और कैरिबियाई टीम की ओर से 3 फैसले हमारे पक्ष में देखने को मिले।'
भारत-वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले मैच के दौरान तीन बार ऐसा मौका आया जब कैरिबियाई गेंदबाजी लाइन से बाहर चले गये और नो बॉल फेंक दी। हर बार टीवी अंपायर ने मैदानी अंपायर से बात की और नो बॉल का इशारा करने को कहा।

वेस्टइंडीज ने फेंकी 3 नो बॉल, दिये 23 रन एकस्ट्रा
मैच के बाद केएल राहुल ने कहा,' इस प्रणाली के आने से मैं काफी खुश हूं। भारत के गेंदबाजों ने एक भी नो बॉल नहीं फेंकी। यह खेल को और निष्पक्ष बनाता है। एक गेंदबाज के रूप में आप ओवरस्टेपिंग की गलती करते हैं तो और कोई इसे देखता है।'
हालांकि वेस्टइंडीज के लिये यह काफी अलग रहा जहां पर उसने मैच के दौरान 23 रन अतिरिक्त के रूप में दिये। उनके गेंदबाजों ने उस वक्त नो बॉल फेंकी जब विराट कोहली गियर बदल रहे थे।

तकनीक से नाखुश नजर आये किरोन पोलार्ड
कैरिबियाई कप्तान पोलार्ड ने तकनीक को लेकर तारीफ तो नहीं की लेकिन इसे बुरा भी नहीं कहा। पोलार्ड बोले,' यह जो है सो है। कुछ चीजों पर आपका कंट्रोल नहीं होता। हम क्रिकेट में होने वाले नियमों और बदलावों पर कोई जोर नहीं चला सकते और मैं इनको लेकर कोई वाद-विवाद नहीं चाहता।'
उन्होंने आगे कहा कि हमारे बस में है कि हम अपनी गेंदबाजी में सुधार कर सकते हैं, और अगर हम वैसा करते हैं तो टीवी अंपायर के होने न होने से कोई फर्क नहीं पड़ता।
भारत-वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच तिरुवनंतपुरम में होना है जहां वेस्टइंडीज की टीम गेंदबाजी में सुधार कर जीत के साथ वापसी करना चाहेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
