Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

क्या पाकिस्तान में लौटेगा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट, ICC करेगा सुरक्षा जांच

नई दिल्ली। पाकिस्तान में एक बार फिर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी की आस लिए पीसीबी को अभी भी श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड की ओर से जवाब का इंतजार है, इस बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मेजबान देश में सुरक्षा हालातों की जांच करने का फैसला किया है। पाकिस्तान (Pakistan) के अखबार 'डेली जंग' की रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी तटस्थ मैच अधिकारी नियुक्त करने से पहले पाकिस्तान (Pakistan) की सरकार द्वारा किए गए सुरक्षा इंतजाम की समीक्षा करेगी। आईसीसी ने पाकिस्तान (Pakistan) में 27 सितंबर से श्रीलंका (Srilanka)के खिलाफ शुरू हो रही द्विपक्षीय सीरीज के लिए अब तक मैच अधिकारियों के नामों की घोषणा नहीं की है।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आईसीसी क्या इस बार भी पाकिस्तान (Pakistan) क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और श्रीलंका (Srilanka)क्रिकेट बोर्ड (एसएलसी) को अपने-अपने मैच अधिकारी नियुक्त करने को कहती है या फिर तटस्थ अधिकारी नियुक्त कर पाकिस्तान (Pakistan) की सुरक्षा को हरी झंडी देती है।

और पढ़ें: गाैतम गंभीर की ऋषभ पंत को वार्निंग- संभल जाओ, नहीं तो ये खिलाड़ी तैयार है

गौरतलब है कि पाकिस्तान (Pakistan) में आखिरी अंतर्राष्ट्रीय सीरीज 2015 में जिम्बाब्वे ने खेली थी। उस समय आईसीसी ने तटस्थ अधिकारी नियुक्त नहीं किए थे और दोनों देशों ने अपने-अपने मैच अधिकारियों को नियुक्त किया था।

आपको बता दें कि पाकिस्तान (Pakistan) और श्रीलंका (Srilanka)के बीच 27 सिंतबर से शुरू हो रही सीरीज पर हालांकि काले बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि श्रीलंका (Srilanka)के प्रधानमंत्री को विश्वसनीय सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान (Pakistan) का दौर करने पर उनकी टीम पर आंतकवादी हमला हो सकता है। इसके बाद एसएलसी ने कहा था कि वह पाकिस्तान (Pakistan) में सुरक्षा इंतजामात की दोबारा जांच करेगी।

वहीं पहले ही श्रीलंका (Srilanka)टीम के 10 बड़े खिलाड़ियों ने जान का खतरा बताते हुए पाकिस्तान (Pakistan) दौरे से अपना नाम वापस ले लिया था। सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान (Pakistan) दौरे से नाम वापस वापस लेने वाले खिलाड़ियों में वनडे टीम के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने, टी-20 कप्तान लसिथ मलिगा, पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, अकिला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।

और पढ़ें:

हालांकि पीसीबी ने इस बीच साफ कर दिया है कि उनकी टीम इस सीरीज के लिए किसी तटस्थ देश में नहीं जाएगी। दोनों टीमों को तीन टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलनी हैं।

Story first published: Monday, September 16, 2019, 15:17 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+