शादी के बंधन में बंधेंगी सायना नेहवाल, जानिए कौन बनेगा हमसफर
नई दिल्ली। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल आखिरकार शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं।28 वर्षीय सायना दिसंबर में शादी के बंधन में बंधेंगी। यूं तो सायना ने कभी अपने संबंधों को लेकर मीडिया के सामने कोई ऐसा खुलासा या बात नहीं स्वीकार की है लेकिन खबरों के मुताबिक वह इस साल के अंत तक शादी जके बंधन में बंध जाएंगी।

कौन होगा हमसफर:
खबर है कि अपने हमसफर के तौर पर सायना नेहवाल ने पी कश्यप को चुना है। मीडिया में कई बार इस बात की चर्चा रही है लेकिन सायना और पी कश्यप दोनों में से किसी ने इस बात को मीडिया के सामने स्वीकार्य नहीं किया है।वह दोनों अक्सर एक दूसरे को अच्छा दोस्त और प्रैक्टिस बताते हैं।अक्सर दोनों एक दूसरे के साथ दिख जाते हैं।

पिछले 10 साल से रिलेशनशिप :
32 वर्षीय पी. कश्यप जाने माने बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। वर्ल्ड रैंकिंग में 57 नंबर पर है। बैडमिंटन में कश्यप एक समय में वर्ल्ड रैंकिंग में छठे पायदान पर थे लेकिन अनफिट होने के कारण उन्हें कुछ दिन आराम करना पड़ा जिसके कारण उनकी रैंकिंग में भी गिरावट आई। गौरतलब है कि दोनों हैदराबाद के रहने वाले हैं और पिछले करीब 10 सालों से दोनों रिलेशनशिप में हैं।

बैडमिंटन कोर्ट में हुई थी मुलाकात:
दोनों बैडमिंटन खिलाड़ी की मुलाकात पी.गोपीचंद के ट्रेनिंग प्रोग्राम के दौरान हुई थी। बीते 8 सितंबर को पी. कश्यप के जन्मदिन पर दोनों एक दूसरे के साथ देखे गए थे और साइना ने सोशल मीडिया पर इससे संबंधित एक तस्वीर भी शेयर की थी।
पीवी सिंधु का कमाल, फोर्ब्स की प्रभावशालियों की सूची में जगह बनाने वाली एकलौती खिलाड़ी

बैडमिंनट कोर्ट से शादी तक पहुंचने वाली दूसरी जोड़ी:
बैडमिंटन के कोट से शादी के बंधन तक पहुंचने वाली यह दूसरी जोड़ी होगी। नेहवाल और कश्यप से पहले ज्वाला गुट्टा और चेतन आनंद शादी के बंधन में बंधने वाली भारतीय बैडमिंटन जोड़ी रही। हालांकि, यह शादी टिक नहीं पाई और शादी के 6 साल बाद ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
