Age Fraud मामले में मनजोत कालरा को मिली बड़ी राहत, अब फिर से खेल सकते हैं रणजी
नई दिल्ली। बीसीसीआई की एज फ्रॉड पालिसी के तहत हाल ही में रणजी ट्रॉफी से बैन किये गये दिल्ली के खिलाड़ी मनजोत कालरा को बड़ी राहत मिल गई है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के नये लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) दीपक वर्मा के आने के बाद डीडीसीए ने मनजोत कालरा के फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की थी। जिसके बाबत दीपक वर्मा ने मनजोत कालरा को एक बार फिर से खेलने की अनुमति दे दी है।
और पढ़ें: IND vs NZ: इस खिलाड़ी के चलते टल गया भारत की टेस्ट और वनडे टीम का चयन
इससे पहले डीडीसीए के पूर्व लोकपाल न्यायाधीश (सेवानिवृत) बद्र दुरेज अहमद ने जूनियर स्तर पर उम्र संबंधी गड़बड़ी करने के मामले में मनजोत कालरा पर एक साल के लिए बैन लगा दिया था।
और पढ़ें: IND vs AUS: तो क्या टीम से हो जायेगी ऋषभ पंत की छुट्टी, विराट कोहली ने केएल राहुल पर दिया बड़ा बयान

नये लोकपाल ने आदेश में किया बदलाव
मनजोत कालरा के वकील नवीन रहेजा ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि इस युवा खिलाड़ी को राहत मिली है और आदेश को संशोधित किया गया है। जिसकी वजह से कालरा एक बार फिर से दिल्ली की टीम से रणजी में खेलते नजर आयेंगे।
लोकपाल वर्मा ने कहा कि कालरा अगले आदेश आने तक खेलने के लिए फ्री थे और डीडीसीए के अपेक्स काउंसिल को इस मामले में नियमों के मुताबिक जांच करने को कहा गया है।

दायरे में रहकर नहीं की गई जांच
कालरा के वकील ने बताया कि नये लोकपाल ने मैच खेलने की अनुमति देने के साथ ही एक बार फिर से जांच करने के आदेश दिये हैं क्योंकि उनकी जांच के दौरान दायरे से बाह जाकर काम किया गया।
उन्होंने कहा, ' मनजोत कालरा के खिलाफ आदेश को संशोधित किया गया है। लोकपाल ने पाया कि केवल कालरा को बाहर कर दिया गया जबकि अन्य खिलाड़ियों पर भी एक जैसे आरोप लगाए गए थे। केवल कालरा पर ही बैन लगाना अनुचित था। अन्य खिलाड़ियों के पिता ने मांफी मांग ली थी और उन खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति दे दी गई थी, लेकिन कालरा पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।'
वकील ने साथ ही यह भी बताया कि जब आदेश को संशोधित किया जा रहा था तो लोकपाल को इस बात की भी जानकारी हुई कि इस मामले में नियमों को ताक पर रखा गया था और दायरे से बाहर जाकर जांच की गई। नियमों के अनुसार अपेक्स काउंसिल प्रारंभिक जांच करेगी और इसे सीईओ को भेजा जाएगा। इसलिए, उस प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। लेकिन अगले आदेश तक वह खेल सकते हैं।

भारत को दिला चुके हैं अंडर-19 विश्व कप
मनजोत कालरा भारत की अंडर-19 टीम का हिस्सा था जिसने पिछली बार विश्व कप का खिताब जीता था। कालरा पर उम्र की हेराफेरी संबंधित आरोप लगे थे और इस कारण उन पर क्रिकेट के सभी प्रारूपों से एक सत्र का प्रतिबंध लगा था लेकिन डीडीसीए लोकपाल ने इस आदेश को बदल दिया।
दिल्ली के पूर्व कप्तान कीर्ति आजाद के गुट ने कालरा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद उन्हें रणजी ट्रॉफी और अंडर-23 टूर्नामेंट में खेलने से प्रतिबंधित कर दिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
