For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जडेजा ने किया बड़ा खुलासा, बताया- क्यों 2019 विश्व कप में की थी गुस्सेभरी तलवारबाजी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा की टीम इंडिया में वापसी की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। एक वक्त था जब भारतीय टीम के दो स्पिनर्स रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा टीम के मुख्य गेंदबाज बन गये थे जीत में अहम भूमिका निभाते थे, लेकिन साल 2017 में सब कुछ बदल गया जब भारतीय टीम में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी ने एंट्री मारी और दोनों खिलाड़ियों की लगभग छुट्टी हो गई। हार्दिक पांड्या के टीम में बतौर ऑलराउंडर शामिल होने से जडेजा के लिये प्लेइंग 11 में जगह बना पाना और मुश्किल हो गया। हालांकि हार्दिक पांड्या के चोटिल होने से जडेजा को टीम में अपनी जगह वापस मिल गई और तब से लेकर अब तक इस खिलाड़ी ने क्रिकेट के हर प्रारूप में में लगातार और शानदार प्रदर्शन किया है।

जडेजा ने इस सीजन आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया और एक बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर के रूप में अपना टैलेंट दिखाया। जडेजा के करियर में वापसी का सबसे बड़ा पल 2019 विश्व कप का सेमीफाइनल मैच था जहां पर इस खिलाड़ी ने पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर के टुकड़े-टुकड़े (बिट्स एंड पीसेज) बयान का जवाब दिया था।

और पढ़ें: हरप्रीत बरार का खुलासा, बताया IPL 2021 में कोहली का विकेट लेने के बाद क्या बोले थे विराट

जडेजा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गये 2019 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 ओवर में 34 रन देकर 1 विकेट हासिल किया और रोस टेलर को रन आउट कर 2 शानदार कैच पकड़ने का काम भी किया। वहीं बल्लेबाजी में जब भारतीय टीम ने अपने 3 विकेट सिर्फ 4 रन के अंदर खो दिये थे तो ऐसा लगा मानों भारतीय टीम आसानी से हार जायेगी लेकिन जडेजा ने 59 गेंदों में 77 रनों की पारी खेलकर लगभग अकेले अपने दम पर मैच जिता दिया था।

हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस के साथ बात करते हुए जडेजा ने खुलासा किया कि सेमीफाइनल मैच में अर्धशतक लगाने के बाद उन्होंने बल्ले से गुस्सेभरी तलवारबाजी क्यों की थी। जडेजा से सवाल पूछा गया कि हम 2019 विश्व कप सेमीफाइनल मैच के दौरान अर्धशतक पूरा करने के बाद मशहूर सेलिब्रेशन में हम संजय मांजरेकर का नाम नहीं ले सकते। क्या आपने पहले से इसे प्लान किया था और आप जानते थे कि कॉमेंट्री बॉक्स किस ओर है।

और पढ़ें: बॉल टैम्परिंग रोकने के लिये इयान चैपल ने सुझाया नियमोंं में बड़ा बदलाव, कहा- खत्म हो सकता है विवाद

इसके जवाब में जडेजा ने कहा,'तब तो भट्टा बहुत गरम था, ना, मैं कॉमेंट्री बॉक्स ढूंढ रहा था। तभी मैंने सोचा कि यह इसी जगह के आस-पास ही होना चाहिये और वो लोग जो समझते हैं वो जानते हैं कि कॉमेंट्री बॉक्स में मेरा सेलिब्रेशन किसके लिये था।'

आपको बता दें कि जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के बाद काफी लंबे समय तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रहे हैं और अब न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच में वापसी करने वाले हैं। यह मैच 18 जून को इंग्लैंड के साउथैम्पटन में खेला जायेगा।

Story first published: Sunday, May 30, 2021, 15:11 [IST]
Other articles published on May 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+