इस श्रीलंकाई क्रिकेटर ने विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का को बताया अपना क्रश
नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के खिलाफ आज से वनडे सीरीज शुरू हो रही है। श्रीलंका को उसी की धरती पर बुरी तरह से टेस्ट सीरीज में हराने वाली भारतीय टीम ने टेस्ट के बाद पिछले दिनों जमकर श्रीलंका में मस्ती की और इस मस्ती में मोहब्बत का रंग तब चढ़ गया, जब टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी श्रीलंका पहुंच गईं।
वैसे तो हमेशा से ही कोहली और अनुष्का का साथ लोगों के बीच में हॉट टॉपिक बना रहता है लेकिन इस बार अनुष्का की चर्चा कोहली के कारण नहीं बल्कि श्रीलंकाई खिलाड़ी के कारण हो रही है।
चमारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का संग एक फोटो शेयर की
दरअसल श्रीलंकाई क्रिकेटर चमारा कपुगेदरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अनुष्का को अपना पहला क्रश बताया है, जिसके बाद से उनकी वो तस्वीर और कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
कापूगेडरा ने अनुष्का को अपना सेलिब्रिटी क्रश बताया
वैसे आपको बता दें कि कापूगेडरा के सोशल मीडिया में ज्यादा फॉलोअर्स नहीं है, लेकिन अनुष्का के साथ उनकी फोटो वायरल होते ही लोग उनके बारे में काफी सर्च करने लगे हैं। कापूगेडरा ने अनुष्का को अपना सेलिब्रिटी क्रश बताया और बहुत मिलनसार बताया। उनके अनुसार अनुष्का बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा अभिनेत्री है। वैसे अनुष्का टीम इंडिया के साथ श्रीलंका में कुछ दिन बिताने के बाद वापस भारत लौट आई हैं।
Stunning @anushkasharma #humblesoul #bestinbollywood #celebcrush
A post shared by chamara kapugedara (@ckkapuwa) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
