
लोगों से मांगा सपोर्ट
मैच के बाद कप्तान मशरफे मुर्तजा ने कहा कि मुझे यकीन है कि लोग हमारे क्रिकेट के बारे में अच्छा नहीं सोचते हैं। हम अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और अन्य लोगों को बात करने दे रहे हैं। उन्होंने कहा, 'हमने विश्व कप से पहले कुछ मैचों में अच्छा खेला है। मुझे नहीं लगता कि यह हमारा सबसे अच्छा परिणाम है, लेकिन यह सर्वश्रेष्ठ में से एक है। हमने बहुत अच्छा खेला, खासकर इंग्लैंड में जहां स्थितियां हमारे अनुकूल नहीं हैं। मुझे यकीन है कि यह हर दिन नहीं होगा लेकिन मुझे इस तरह से खेलना पसंद है। साथ में उन लोगों से भी सपोर्ट मिलने की उम्मीद है जो हमारी टीम को कमजोर समझते हैं।

खुशी थी कि टाॅस हार गए
उन्होंने कहा कि हमें इस बाच की खुशी थी कि हम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आए। हां, कुछ संदेह था लेकिन हम जानते थे कि इस विकेट पर पहले भी बल्लेबाजी की जा चुकी है, इसलिए बल्लेबाजी कोई बुरा विकल्प नहीं है। मुश्फिकुर हमेशा इसी तरह की पारी खेलते हैं। उनके अलावा शाकिब ने अच्छी बल्लेबाजी की। शुरू में सौम्य ने एक अच्छा प्लेटफॉर्म दिया और फिर बाद में महमुदुल्लाह और मोसद्देक ने पारी को अच्छी तरह समाप्त किया।
20 साल बाद श्रीलंकाई कप्तान ने किया कमाल, नाबाद रह कर बनाया यह रिकॉर्ड

पूरी टीम ने किया अच्छा प्रदर्शन
मुतर्जा ने कहा कि हमें पता था कि हमें सही क्षेत्र में गेंदबाजी करनी होगी और विकेट लेने के लिए गेंदबाजों को बदलते रहना होगा। अच्छी बात यह रही पूरी टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया। बाद में स्पिनरों ने अच्छा साथ निभाया। वहीं दर्शकों ने हमें काफी अच्छा सपोर्ट किया। यहां आए सभी बांग्लादेशी दर्शकों का शुक्रिया। उम्मीद है कि ये लोग अगले मैच में भी हमारा मनोबल बढ़ाने आएंगे। हमें न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। बता दें कि बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 330 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम 8 विकेट पर 309 रन ही बना सकी।


Click it and Unblock the Notifications
