फिक्सिंग पर फंसे कादिर अहमद खान, आईसीसी ने लगाया 5 साल का बैन

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया में खिलाड़ियोंं का मैच फिक्सिंग और करप्शन जैसी दूषित चीजों से पाला पड़ता रहता है जो कि इस खेल को गंदा करने का काम करती है। क्रिकेट की देखरेख करने वाली अंतर्राष्ट्रीय संस्था आईसीसी इसको लेकर काफी सख्त है इसमें लिप्त खिलाड़ियों की पुष्टि होने पर कड़ी सजा देती है। बुधवार को इस मामले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दिग्गज क्रिकेटर कादिर अहमद खान को आईसीसी की एंटी करप्शन यूनिट ने इससे जुड़े मामले में कड़ी सजा देते हुए 5 सालों तक किसी भी प्रकार से क्रिकेट का हिस्सा बनने पर बैन लगा दिया है।

आईसीसी ने यूएई के दिग्गज खिलाड़ी कादिर अहमद और मेहरदीप छायाकार पर करप्शन में लिप्त होने के आरोप तय किये थे, जिसमें से 6 आरोपों को कादिर ने स्वीकार किया और मेहरदीप पर 6 आरोप तय किये गये हैं। कादिर पर आईसीसी ने साल 2019 में भ्रष्टाचार के यह आरोप तय किये थे जिसे कादिर ने अब स्वीकार कर लिया है और इसी के चलते उन पर 5 साल का बैन लगा है।

और पढ़ें: IPL 2021: स्टीफन फ्लेमिंग का खुलासा, बताया- कैसे हार के बाद बदली चेन्नई की किस्मत

आईसीसी ने इसको लेकर एक प्रेस रिलीज जारी की है जिसके अनुसार अब्दुल कादिर का बैन 16 अक्टूबर 2019 से मान्य होगा। उल्लेखनीय है कि आरोप तय करने के बाद आईसीसी ने कादिर पर अस्थायी रूप से बैन लगा दिया था।

आईसीसी ने आगे कहा, 'कादिर ने अपने ऊपर लगाये भ्रष्टाचार के 6 उल्लंघन के आरोपों को स्वीकार किया है जो कि जिम्बाब्वे और यूएई के बीच अप्रैल 2019 में खिली गई सीरीज से संबंधित थे। कादिर ने अगस्त 2019 में मैच फिक्सिंग से जुड़े लोगों के साथ ऐसी जानकारियां शेयर की थी जिनका इस्तेमाल सट्टेबाजी में किया जा सकता था और उन्हें यह बात अच्छे से मालूम भी थी।'

और पढ़ें: CSK vs KKR: धोनी ने तोड़ा नरेन का मायाजाल, लगाया आईपीएल का पहला चौका, देखें आंकड़े

गौरतलब है कि कादिर अहमद खान से अगस्त 2019 में नीदरलैंड और यूएई के बीच खेली गई सीरीज में मैच फिक्सिंग से जुड़े लोगों ने संपर्क किया था जिसकी जानकारी एंटी करप्शन यूनिट को देने में कादिर असफल रहे थे।

आपको बता देंं कि कादिर खान यूएई के एक अनुभवी अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी हैं जिन्हें करप्शन से जुड़े नियमों और उससे बचने को लेकर ट्रनिंग दी गई है। आईसीसी की 'इंटीग्रिटी' यूनिट के महाप्रबंधक एलेक्स मार्शल का मानना है कि खिलाड़ियों को ऐसे भ्रष्टाचार मामले से जुड़े लोगों से बचना चाहिए और किसी भी तरह का शक होने की सूचना तुरंत देनी चाहिये थी। इसके साथ ही आईसीसी ने मेहरदीप पर भ्रष्टाचार के मामले पर 6 नये आरोप लगाए हैं। वह यूएई के लिये घरेलू क्रिकेट खेल चुके हैं।

Story first published: Thursday, April 22, 2021, 16:39 [IST]
Other articles published on Apr 22, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+