जब पुणे टेस्ट में मैट रेनशॉ का क्रीज पर खराब हुआ पेट, फिर अजीबोगरीब तरीके से हुए रिटायर हर्ट
नई दिल्ली। क्रिकेट के खेल में बैटिंग करने के दौरान मुख्यतः चोट लगने या बीमारी के कारण रिटायर हर्ट जैसी घटनाएं देखना काफी आम घटना मानी जाती है। हालांकि कुछ रिटायर हर्ट के कारणों का जब बाद में खुलासा होता है तो वे काफी अजीबो-गरीब साबित होते हैं। ऐसी ही एक घटना ऑस्ट्रेलिया के 2016-17 के भारत दौरे की है जब कंगारू टीम टेस्ट सीरीज का पहला मैच पुणे में खेल रही थी। इसी मैच में रेनशॉ ने अचानक रिटायर हर्ट की घोषणा कर दी थी जिसके कारणों का खुलासा उन्होंने अब किया है।

जब क्रीज पर ही रेनशॉ को पेट में हुई परेशानी-
दरअसल इस मैच के पहले ही दिन लंच से पहले अजीब ही मामला जानने में आया। रेन शॉ को इस मैच में अपने पेट में कुछ परेशानी हुई थी जिसके चलते वह रिटायर हर्ट हो गए थे। रेनशॉ ने उस घटना के बारे में खुलासा करते हुए कहा है कि दरअसल उनको टॉयलेट जाना था। जबकि उस समय लंच होने में अभी भी 15 मिनट बाकी थे। उस पल को याद करते हुए रेनशॉ ने बताया, 'मैं सोच रहा था कि लगभग चार ओवर हैं और अचानक मुझे टॉयलेट जाने की जरूरत पड़ी। मैंने अंपायर से पूछा कि लंच तक कितनी देर है? उन्होंने कहा कि 13 मिनट, तभी 12वां खिलाड़ी आया और मैंने कहा, मुझे टॉयलेट जाने की जरूरत है।'

टॉयलेट जाने ने बिगाड़ा मैदान पर मामला-
इस दौरान रेनशॉ ने अंपायर से रिटायर हर्ट होने के बारे में मशविरा भी लिया। उन्होंने बताया, 'मैंने अंपायर से टॉयलेट जाने के बारे में पूछा वर्ना मामला मैदान पर ही बिगड़ जाता। मैंने अंपायर से कहा कि क्या में कुछ समय के लिए मैदान छोड़कर दोबारा वापस आ सकता हूं क्योंकि उस समय मुझे नहीं पता था कि मेरे साथ क्या हो रहा है।' रेनशॉ ने बताया कि बाद में अंपायर ने कहा कि वे चाहे तो रिटायर हर्ट हो सकते हैं। इसके बाद रेनशॉ भागते हुए मैदान छोड़ने लगे और तब उनके साथ बल्लेबाजी कर रहे स्टीव स्मिथ हैरानी से यह सोच रहे थे कि यह बल्लेबाज क्यों दौड़ लगा रहा है।

रेनशॉ को दौड़ते देख स्मिथ भी हुए थे हैरान-
इसके बाद रेनशॉ ने बताया, 'मैं ड्रेसिंग रूम में गया और ड्रेसिंग रूम से लेकर टॉयलेट तक टाइल्स पर चला गया। उस समय मैं भूल गया कि मेरे पैर स्पाइक्स हैं क्योंकि मुझे तो सिर्फ टॉयलेट जाना था।' आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ये टेस्ट मैच 333 रनों से जीता था। रेनशॉ ने पहली पारी में 68 और दूसरी में 31 रन बनाए थे। जबकि मैन ऑफ द मैच स्पिनर स्टीव ओकीफी ने मैच जिताऊ प्रदर्शन करते हुए 12 विकेट लेकर भारतीय टीम को सस्ते में निपटा दिया था।
Read more- विश्व कप से पहले कोहनी में तेज गेंद लगने के बाद धराशाई हुए इमाम-उल-हक, VIDEO
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
