धोनी या विराट कोहली, मैथ्यू हेडेन ने बताया कौन है भारत का मोस्ट इम्पैक्टफुल प्लेयर ऑफ डिकेड
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम में पिछले एक दशक के खेल पर नजर डाली जाये तो मौजूदा कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दो ऐसे खिलाड़ी नजर आयेंगे जिनका प्रभाव सबसे ज्यादा देखने को मिला है और दोनों ही खिलाड़ियों ने इस दौरान साबित किया कि वह टीम इंडिया के लिये कितना मायने रखते हैं। जहां एमएस धोनी ने आईसीसी की सभी ट्रॉफीज को जीतकर खुद का नाम भारत के सबसे महान कप्तानों की सूची में शामिल किया तो वहीं पर कोहली ने रनों का अंबार लगाते हुए भारतीय क्रिकेट को एक नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया।
धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने साल 2007 में पहली टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में आईसीसी की चैम्पियन्स ट्रॉफी को जीतने का काम किया है तो वहीं पर कोहली के टीम में आने के बाद भारतीय टीम ने रनों का पीछा करते हुए मैच जीतने की आदत हासिल कर ली जो कि पहले कभी देखने को नहीं मिली थी।
और पढ़ें: AUS vs IND: एडिलेड टेस्ट के लिये शेन वॉर्न ने चुनी अपनी प्लेइंग 11, देखें किसे मिली जगह
ऐसे में इन दोनों में से किसी एक खिलाड़ी का चयन कर पाना काफी होगा कि किस खिलाड़ी ने भारतीय क्रिकेट पर पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा प्रभाव डाला है। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडेन ने इस सवाल का जवाब देते हुए एमएस धोनी को दशक का सबसे ज्यादा इम्पैक्टफुल खिलाड़ी बताया है।
मैथ्यू हेडेन ने धोनी का नाम चुनने के पीछे का कारण बताते हुए कहा,'मेरे हिसाब से किसी भी खिलाड़ी के लिये विश्व कप जीतना एक बड़ा मील का पत्थर है, धोनी ने भारत को न सिर्फ विश्व कप जिताया बल्कि आईसीसी की सभी ट्रॉफीज जीतकर दी। मेरे हिसाब से बहुत बड़ी बात है। मैं पहले भी यह बात कह चुका हूं कि हमने वनडे प्रारूप में बहुत क्रिकेट खेला हो लेकिन अगर विश्व कप जीतना है तो आपको एक अच्छा लीडर होने के साथ-साथ दबाव को संभालने वाला खिलाड़ी भी होना होता है जो कि मध्यक्रम में संभाल सके, जैसा कि धोनी रहे।'
और पढ़ें: AUS vs IND: अभ्यास मैच में कुलदीप-हनुमा पर होंगी निगाहें, विराट के खेलने पर सस्पेंस बरकरार
गौरतलब है कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने इस साल 15 अगस्त की शाम को अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर को अलविदा कहते हुए संन्यास का ऐलान कर दिया। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने न सिर्फ आईसीसी के तीनों खिताब जीते बल्कि 2014 टी20 विश्व कप में दोबारा फाइनल में भी पहुंची। वहीं 2015 विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तया किया तो 2016 के टी20 विश्व कप में भी सेमीफाइनल तक ही पहुंची सकी।
वहीं विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम साल 2017 में चैम्पियंस ट्रॉफी में फाइनल तक पहुंची थी तो वहीं 2019 विश्व कप में सेमीफाइनल से बाहर हो गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
