लोकेश राहुल को अपनी सफलता का श्रेय देते हुए मयंक अग्रवाल ने कही ये बात
नई दिल्ली। केएल राहुल और मयंक अग्रवाल आपस में बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों ही ओपनिंग बल्लेबाज हैं और दोनों ही रन बनाने पर फोकस करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि मयंक का ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चयन केएल राहुल की खराब फार्म के चलते ही हुआ था। केएल राहुल की जगह भारतीय टीम के लिए ओपनिंग करने उतरे मयंक ने मेलबर्न और सिडनी टेस्ट में अर्धशतकीय पारियां खेली थी। मयंक ने कुल तीन पारी खेली जिसमें उन्होंने गजब की प्रतिभा का परिचय देते हुए भारत को एक नया ओपनिंग बल्लेबाज दे दिया है।

KL राहुल ने की मयंक की मदद
अब मयंक ने ये बताया है कि दरअसल केएल राहुल ने ही उनकी बल्लेबाजी को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। सीरीज की तीन पारियों में कुल 195 रन बनाने वाले मयंक ने बताया की केएल राहुल ने उनको पहले मैच में दबाव से उभारने में काफी मदद की। पहले मैच का प्रेशर काफी ज्यादा होता है। राहुल की सलाह ने मयंक को कंगारू गेंदबाजों का बेखौफ सामना करने में मदद की। मयंक ने बताया, 'हम दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम दोनों कॉफी पीने के लिए गए तब राहुल ने मुझसे बात की।'
VIDEO: सिडनी की बारिश भी नहीं रोक पाई धोनी की प्रैक्टिस, अभ्यास में दिखा जीत का जुनून

कंगारूओं ने किया था मयंक को टारगेट
मयंक ने बताया कि राहुल ने उनसे बताया कि ऑस्ट्रेलिया का गेंदबाजी अटैक किस तरह का है और वो क्या सोचता है। केएल राहुल ने मयंक को ये भी आइडिया दे दिया था कि कंगारू गेंदबाज उनको कहा गेंद करने वाले हैं। मयंक ने बताया, ' राहुल ने मुझे बता दिया था कि ऑसट्रेलिया गेंदबाज मुझे किस तरह से टारगेट करने वाले हैं। इससे मुझे मैच को समझने में काफी मदद मिली।' आपको बता दें कि मयंक ने जहां इस सीरीज में 65 के औसत से बल्लेबाज की तो वहीं केएल राहुल के लिए यह सीरीज दयनीय रही। उन्होंने केवल 11 की औसत से पांच पारियों में 57 रन ही बनाए।

मयंक ने भारत को दी मजबूत नींव
बता दें कि मयंक ने भारत को जो मजबूत नींव दी थी उसकी बदौलत भारत ने बॉक्सिंग डे टेस्ट में जीत हासिल की और बाद में सिडनी टेस्ट में पारी की जीत के करीब पहुंच गया था। लेकिन खराब मौसम के चलते भारत को ड्रा से संतुष्ट होना पड़ा। भारत ने 71 सालों में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसकी ही धरती पर हराया। ऐसा करने वाली यह पहली एशियाई टीम है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
