For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

मयंक अग्रवाल के कोच ने किया खुलासा, बताया- कैसे टीम से बाहर होने के बाद की वापसी

नई दिल्ली। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल के लिये पिछले कुछ समय से काफी बुरा समय चल रहा है और वो पिछले कुछ समय से बल्लेबाजी में संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई टेस्ट सीरीज के दौरान खेले गये 4 मैचों में भी मयंक अग्रवाल पूरी सीरीज नहीं खेल पाये थे और पहले 2 मैच खेलने के बाद उन्हें ड्रॉप कर दिया गया था। इतना ही नहीं भारतीय टीम में लगातार खिलाड़ियों के चोटिल होने के बावजूद जब आखिरी मैच में उन्हें शामिल किया गया तो उन्हें सलामी बल्लेबाज के बजाय मध्यक्रम में बैटिंग के लिये उतारा गया।

वहीं शुबमन गिल को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिये उतारा गया। ऐसे में जब से मयंक अग्रवाल ने तीन मैचों में जब से 78 रन बनाने का काम किया तब से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी मौका नहीं दिया गया है। जहां पर शुबमन गिल ने चारों मैच में ओपनिंग की तो वहीं पर मयंक अग्रवाल को बेंच पर आराम दिया गया।

और पढ़ें: क्रॉसबार चैलेंज पर वायरल हुआ विराट कोहली का वीडियो, सुनील छेत्री ने किया मजेदार कमेंट

इनसाइड स्पोर्ट से बात करते हुए मयंक अग्रवाल के बचपन के कोच आरएक्स मुरली ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि कैसे इसका प्रभाव मयंक अग्रवाल के दिमाग पर देखने को भी मिला और इससे उबरने के लिये उन्होंने क्या किया। हालांकि आईपीएल 2021 के साथ ही उन्होंने जबरदस्त वापसी करने का काम किया।

मयंक अग्रवाल ने पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए 7 मैचों में 43.3 की औसत से 260 रन बनाने का काम किया। कोरोना वायरस के चलते आईपीएल के पोस्टपोन होने से पहले मयंक अग्रवाल ने अपनी बल्लेबाजी से यह साफ कर दिया कि वह क्या करके दिखा सकते हैं। मुरली ने खुलासा किया कि कैसे उन दोनों ने आईपीएल के आगाज से पहले उनकी मानसिक हेल्थ को लेकर काम किया।

और पढ़ें: 'वसीम अकरम-वकार यूनिस की तरह है जसप्रीत बुमराह', पाकिस्तानी बल्लेबाज ने की फरारी से तुलना

उन्होंने कहा,'उनके पास पहले से ही तकनीक है उन्हें बस आत्म-विश्वास की दरकार थी। आईपीएल में किये गये उनके प्रदर्शन के चलते उनका विश्वास वापस मिला। आईपीएल से पहले हमने उनके मानसिक पहलुओं पर लेकर काफी काम किया और इसके चलते टूर्नामेंट में वो सफल साबिल हुए। इसके चलते उन्हें लगातार जारी रखने का उद्देश्य मिला।'

गौरतलब है कि मयंक इस समय मुंबई में क्वारंटीन में समय बिता रहे हैं जो कि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाली है। आपको बता दें कि भले ही मयंक अग्रवाल भारतीय टीम के साथ दौरे पर जाने वाले हैं लेकिन यह देखने लायक होगा कि क्या टीम मैनेजमेंट उन्हें विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के साथ इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का हिस्सा बनाता है या फिर शुबमन गिल के साथ ही टीम स्क्वॉड को जारी रखते हैं।

आपको बता दें कि शुबमन गिल के लिये ऑस्ट्रेलिया दौरे से वापस आने के बाद ही रन बनाने में संघर्ष कर रहे हैं। शुबमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 119 रन बनाने का काम किया जबकि आईपीएल 2021 के दौरान 7 मैचों में 132 रन बनाने का काम किया।

Story first published: Wednesday, May 26, 2021, 23:40 [IST]
Other articles published on May 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+