For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्रॉसबार चैलेंज पर वायरल हुआ विराट कोहली का वीडियो, सुनील छेत्री ने किया मजेदार कमेंट

Virat Kohli shows great football skills ahead of India tour of England | वनइंडिया हिन्दी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के बीच दोस्ती का जबरदस्त रिश्ता देखने को मिलता है, इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने-अपने खेल में देश का नाम रोशन किया है तो वहीं पर एक दूसरे के प्रति अक्सर सोशल मीडिया पर मस्ती-मजाक करते हुए भी नजर आते हैं। पिछले साल कोरोना महामारी के दौरान जब देश भर में लॉकडाउन लगा हुआ था तो उस वक्त विराट कोहली और सुनील छेत्री ने इंस्टाग्राम पर लाइव चैट कर इंटरव्यू किया था जिसने दोनों के बीच के रिश्ते की झलक दिखाई थी।

इन दोनों की नजदीकियों का पता उस वक्त और अच्छे से चलता है जब सुनील छेत्री ने विराट कोहली एक्सीडेंटल क्रॉसबॉर चैलेंज के वीडियो पर मजेदार कमेंट किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारत के लिये सबसे ज्यादा अंतर्राष्ट्रीय गोल करने वाले फुटबॉलर और भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने विराट कोहली की इस वीडियो पर लिखा कि उन्होंने कोहली को जो फुटबॉल कोचिंग दी है उसका बिल भेज रहे हैं और वो बतायें कि उसे किश्तों में देना चाहते हैं या एक साथ।

और पढ़ें: 'वसीम अकरम-वकार यूनिस की तरह है जसप्रीत बुमराह', पाकिस्तानी बल्लेबाज ने की फरारी से तुलना

उल्लेखनीय है कि विराट कोहली का ट्रेनिंग सेशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विराट कोहली फुटबॉल को क्रॉसबार मार बैठते हैं जिससे गेंद बॉक्स से बाहर चली जाती है। वीडियो के अंत में भारतीय कप्तान विराट कोहली और उनके आस-पास खड़े सभी लोग हैरानी से मुंह ढंकते हुए नजर आते हैं।

इस वीडियो को ट्वीट कर कोहली को टैग करते हुए छेत्री ने लिखा,'सारे कोचिंग सेशन्स का एक ही इनवोइस भेजूं या आसान किश्तों में चुकाओगे चैम्प?'

और पढ़ें: WTC फाइनल से पहले अक्षर पटेल ने किया बड़ा खुलासा, बताया- क्या है विराट सेना की ताकत

गौरतलब है कि विराट कोहली का फुटबॉल के प्रति प्यार किसी से छिपा हुआ नहीं है। वह मौजूदा समय में खेलने वाले क्रिकेटर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो इंडियन सुपर लीग की फ्रैंचाइजी एफसी गोआ के सह-मालिक भी हैं। कोहली किसी बड़े मुकाबले से पहले वार्म अप के लिये क्रिकेट मैच के बजाय फुटबॉल मैच को ज्यादा तवज्जो देते हैं।

Story first published: Wednesday, May 26, 2021, 21:29 [IST]
Other articles published on May 26, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+