स्टुअर्ट बिन्नी को लेकर ट्विटर पर ताना मारने वालों को मयंती लेंगर ने कुछ यूं दिया करारा जवाब

नई दिल्ली। भारत की कुछ प्रमुख महिला खेल टीवी एंकर्स में से एक मयंती लेंगर ने अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी के प्रदर्शन को लेकर ट्विटर पर ट्रॉल करने वालों को करारा जवाब दिया है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ​भारत-वेस्टइंडीज टी-20 क्रिकेट सीरीज के दौरान बिन्नी ने एक ओवर में 5 छक्के खाए थे। इसके बाद ट्विटर पर उन्हें और उनकी पत्नी मयंती लेंगर को लेकर ट्रॉलिंग शुरू हो गई थी।

पढ़ें : 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में सस्ते टिकट पाने के ​लिए आईसीसी लाया है सुनहरा मौका, टिकट बैलट की शुरुआत

ट्विटर यूजर्स ने मयंती और स्टुअर्ट बिन्नी को निशाने पर लेते हुए एक के बाद एक आपत्तिजनक और अपमानजनक ट्वीट किए थे। लेकिन मयंती भी चुप रहने वालों में से नहीं थीं। अब उन्होंने इस मामले पर अपनी चुप्पी ट्विटर के जरिए तोड़ी है। उन्होंने ट्रॉल करने वालों पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में लिखा,'मुझे उम्मीद है कि आपका कोई भी अजीज नहीं चाहेगा कि आपकी मौत हो या वो आपको धमकी भरी तस्वीरें नहीं भेजता होगा।

मुझे सुसाइड करने तक की सलाह देकर टॉन्ट कसने की हद हो गई और यह शर्मनाक है। जरा उन परिजनों के बारे में सोचिए जिन्हें आपके चुटकुलों से गहरा आघात हुआ है और जो रिश्तों को जोक से कहीं आगे रखते हैं।'

पढ़ें : योगेश्वर दत्त ने दिखाई इंसानियत, बोले सिल्वर मेडल बेसिक कुदुखोव के परिजनों के पास ही रहने दें

मयंती ने इसके बाद एक और ट्वीट में लिखा,'मुझे उम्मीद है कि आपको आपका प्यार और लॉयल्टी दोनों मिलेंगे। मुझे तलाक लेने की सलाह देकर आप यही जता रहे हैं कि आपको आपका प्यार नहीं मिला। मैं 18 साल की उम्र से काम कर रही हूं। मुझे कोसने की बजाय जाइए अपना काम कीजिए। कोई नौकरी खोज लो और खुद की व अपने परिवार वालों की मदद करो।'

उन्होंने आखिरी में लिखा,'हम दोनों पर कटाक्ष करने से आपको संतुष्टि मिली होगी ले​किन जरा सोचिए, क्या ऐसा करने से आपका कोई निजी फायदा हुआ?

कुछ यूं किए थे लोगों ने ट्वीट:

यह था मयंती लेंगर का जवाब :

Story first published: Thursday, September 1, 2016, 19:28 [IST]
Other articles published on Sep 1, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+