Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

SAvsPAK: लॉर्ड्स के मैदान पर इमरान ताहिर के नाम दर्ज हुआ ऐतिहासिक रिकॉर्ड

नई दिल्ली: विश्व कप 2019 का 30वां मैच भी प्रोटियाज टीम की किस्मत नहीं बदल सका और यह सदाबहार टीम एक बार फिर से खिताब जीतने का सपना पूरा नहीं कर पाएगी। पाकिस्तान ने लॉर्ड्स के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल की रेस से बाहर कर दिया है। उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका अभी तक किसी भी विश्व कप को नहीं जीत सका है। इस बार इस टीम से काफी उम्मीदें थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो सका।

इमरान ताहिर का बड़ा रिकॉर्ड

इमरान ताहिर का बड़ा रिकॉर्ड

लेकिन इसके बावजूद इमरान ताहिर ने जरूर ऐसा व्यक्तिगत प्रदर्शन किया जिससे उनके नाम एक गौरवशाली रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। ताहिर इस मैच में दो विकेट लेने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के लिए विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने ऐसा करके एलन डोनाल्ड को पीछे छोड़ दिया है। डोनाल्ड के नाम अब तक विश्व कप में 38 विकेट थे जिसको ताहिर ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में तोड़ दिया है।

विश्व कप में सबसे अव्वल प्रोटियाज गेंदबाज

विश्व कप में सबसे अव्वल प्रोटियाज गेंदबाज

अब विश्व कप में ताहिर के नाम 39 विकेट हो गए हैं और वे प्रोटियाज के लिए विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अव्वल बन चुके हैं। इस लिस्ट में नंबर तीन पर शॉन पोलॉक का नंबर हैं जिन्होंने 31 विश्व कप विकेट चटकाए हैं। चौथे नंबर पर मोर्कल हैं जिनके नाम 26 विकेट हैं जबकि डेल स्टेन पांचवें नंबर पर विराज मान हैं और उनके नाम 23 विकेट हैं। आपको बता दें कि लार्ड्स में हुए विश्व कप के 30वें मैच में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 49 रनों से हरा दिया है। इस हार के साथ ही विश्व कप के सेमीफाइनल से प्रोटियाज टीम का पत्ता भी साफ हो गया है।

विश्व कप के बाद विंडीज दौरे पर टी20 और ODI सीरीज नहीं खेलेंगे टीम इंडिया के ये दो सुपरस्टार

अफ्रीकी टीम का रहा निराशाजनक सफर

अफ्रीकी टीम का रहा निराशाजनक सफर

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया था और बाबर आजम (69) व हैरिस सोहेल (89) के अर्धशतकों के बदौलत 50 ओवरों में 308 रन बनाए थे। सोहेल ने केवल 59 गेंदों पर ये पारी खेली थी। इसके अलावा पाक ओपनरों ने भी 44-44 रनों का योगदान दिया। इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका केवल 259 रन ही बना सका। अफ्रीका की ओर से डिकॉक ने 47 तो फाफ ने 63 रनों की पारी खेलकर टॉप ऑर्डर में शुरुआत ठीक की थी। जबकि मध्यक्रम में भी वेन दर दुसें (36), मिलर (31) बाद में निचले क्रम में फेलुकवायो (46) ने भी रन बनाए लेकिन प्रोटियाज बल्लेबाज तेज रन गति से बैटिंग नहीं कर सके।

Story first published: Monday, June 24, 2019, 0:21 [IST]
Other articles published on Jun 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+