विराट कोहली: एक ट्वीट पड़ता है पूरी पाकिस्तान टीम पर भारी, जानें क्या है मामला
नई दिल्ली। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने हाल ही में फॉर्ब्स की ओर से जारी की गई 100 खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह बनाई जिन्होंने पिछले साल में सबससे ज्यादा पैसे कमाये हैं। इस फेहरिस्त में कप्तान विराट कोहली इकलौते ऐसे भारतीय हैं जिन्होंने जगह बनाई है। इतना ही नहीं उन्होंने पिछले साल के मुकाबले इस साल 34 पायदान की छलांग भी लगाई। इस साल 66वें स्थान पर काबिज विराट कोहली ने 2019 में 100वें और 2018 में 83वें स्थान पर जगह बनाई। भारतीय कप्तान ने साल 2020 में 2.6 करोड़ डॉलर (1.9 अरब रुपये) की कमाई की।
और पढ़ें: गंभीर-अफरीदी के बीच बढ़ते विवाद से बौखलाये वकार यूनिस, जानें क्या बोले
इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा पैसे कमाने वाले कप्तान भी बन गये हैं। पैसों की बात की जाये तो क्रिकेट में कप्तान विराट कोहली के आगे शायद ही कोई विदेशी खिलाड़ी टिक सके। पर क्या आप यह जानते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जितनी सैलरी अपनी पूरी क्रिकेट टीम को देता है उससे तीन गुना ज्यादा पैसा विराट कोहली अपने एक ट्वीट या इंस्टाग्राम पोस्ट से कमा लेते हैं।
और पढ़ें: जसप्रीत बुमराह ने किया खुलासा, जानें क्यों लेते हैं छोटा रन अप

अपनी पूरी टीम को इतने पैसे देता है पीसीबी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की बात करें तो वह अपने खिलाड़ियों को 3 कैटेगरी में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के तहत सैलरी देता है जिसमें ग्रेड ए कैटेगरी में 3 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्हें 11 लाख पाकिस्तानी रुपये सालाना दिये जाते हैं जो भारतीय रुपयों की तुलना में महज 5.13 लाख रुपये ही हैं। वहीं कैटेगरी बी में शामिल 9 खिलाड़ियों को पीसीबी 7.50 लाख पाकिस्तानी रुपये (3,49,788 भारतीय रुपये) मिलते हैं जबकि सी ग्रेड कैटेगरी में शामिल 6 खिलाड़ियों को 5.50 लाख पाकिस्तानी रुपये (2,56,511 भारतीय रुपये) मिलते हैं।
ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड अपने सभी खिलाड़ियों को कुल 62 लाख 26 हजार 224 भारतीय रुपये सैलरी के रूप में देता है।

एक ट्वीट और इंस्टा पोस्ट का इतने करोड़ लेते हैं विराट कोहली
उल्लेखनीय है कि जहां पीसीबी अपनी पूरी टीम को 62.26 लाख रुपये सैलरी के रूप में देती है वहीं भारतीय कप्तान विराट कोहली इसका दोगना-तिगुना पैसा अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर से पोस्ट करने पर ले लेते हैं। डल्फ एंड फेल्पस की सेलिब्रेटी वैल्यूशन रिपोर्ट 2019 के अनुसार विराट कोहली की ब्रैंड वैल्यू में 39 फीसदी इजाफा हुआ है, इतना ही नहीं वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और भारी मात्रा में फैन फॉलोअर्स भी हैं। सिर्फ इंस्टाग्राम पर कोहली को 61.5 मिलियन लोग फॉलो करते हैं जबकि ट्विटर पर 35.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
ऐसे में विराट कोहली किसी फैशन, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट, खेल और फिटनेस से जु़ड़े उत्पादों के प्रमोशन में किये गये एक ट्वीट या पोस्ट की अच्छी खासी रकम वसूल करते हैं। 2019 की रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली के एक ट्वीट की कीमत 1.35 करोड़ जबकि इंस्टाग्राम पर किये गये एक पोस्ट की कीमत 2.35 करोड़ है, जो कि पूरी पाकिस्तान की टीम को मिलने वाली सैलरी से लगभग 3 गुना है।

ब्रैंड प्रमोशन और एंडोर्समेंट से कमाते हैं कोहली ज्यादा पैसा
गौरतलब है कि विराट कोहली ने 2020 में कमाये कुल पैसों में से 2.4 करोड़ डॉलर एडवर्टाइजिंग और ‘ब्रांड एंडोर्समेंट' से प्राप्त किये हैं जबकि करीब 20 लाख डॉलर की कमाई वेतन और पुरस्कार राशि से की है। इतना ही नहीं साल 2019 में विराट कोहली की कुल कमाई 2.5 करोड़ डॉलर थी जबकि 2018 में उन्होंने 2.4 करोड़ डॉलर की कमाये थे।
इसके साथ ही भारतीय कप्तान की कुल कमाई 900 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। वहीं टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की कुल कमाई लगभग 786.53 करोड़ रुपये है। सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले भारतीय क्रिकेटर्स की लिस्ट में अब धोनी दूसरे नंबर से तीसरे स्थान पर खिसक गये हैं जबकि मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर 980 करोड़ के साथ अभी भी टॉप पर काबिज हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
