एंडरसन और ब्रेसनन ने की ऐसी हरकत, पत्नी संग एडल्ट मूवी देखने पर मजबूर हुए स्वान
नई दिल्ली: टीम के साथी क्रिकेटर आपस में परिवार की तरह होते हैं और इस दौरान उनके बीच कई ऐसी बातें होती हैं जो ड्रेसिंग रूम की कहानियों को सजाने का काम करती हैं। भारतीय क्रिकेट में भी ऐसी कई कहानियां हैं लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट से एक ऐसी स्टोरी सामने आई है जो काफी बोल्ड होने के साथ उतनी ही मजेदार है।
यह किस्सा है इंग्लैंड क्रिकेट के बड़े खिलाड़ियों का जिनका नाम जेम्स एंडरसन, ग्राहम स्वान है और इसमें टिम ब्रेसनन भी शामिल है। ये वही ब्रेसनन हैं जो सचिन को 100वां शतक बनाने से रोकने के चलते मिली धमकियों के कारण आजकल सुर्खियों में चल रहे हैं।

पॉर्न फिल्म देखने पर मजबूर हुए स्वॉन-
2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला के दौरान ऑफ स्पिनर स्वान को तब पॉर्न फिल्म देखने पर मजबूर कर दिया जब उनकी पत्नी कमरे में ही मौजूद थीं। दरअसल इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें डरहम में चौथे वनडे से पहले एक होटल में थीं और तेज गेंदबाज टिम ब्रेसनन के पास बिल्डिंग की मास्टर कुंजी थी। इसके साथ सभी कमरों तक उनकी पहुंच थी और टीम के साथी ग्रीम स्वान पर एक प्रैंक तब किया गया और इसमें एक और तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन के साथ ब्रेसनन ने टीम बनाई।
युवराज ने रिटायरमेंट की पहली सालगिरह पर की फैंस के लिए पोस्ट, किम शर्मा ने किया ये कमेंट

जेम्स एंडरसन और टिम ब्रेसनन ने की खुराफात-
यॉर्कशायर क्रिकेट: कवर्स ऑफ शो में बोलते हुए, ब्रेसनन ने हंसाने वाले इस वाकये को याद किया और बताया कि उन्होंने एंडरसन के साथ मिलकर कैसे उस चाभी का उपयोग किया। टिम ब्रेसनन और एंडरसन ने स्वान के कमरे में छेड़छेड़ करने का फैसला किया और रात के खाने के बाद उनके टीवी पर पोर्न चलाने का फैसला किया। इसके अलावा, उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए रिमोट की बैटरी को हटा दिया कि ऑफ-स्पिनर को टीवी बंद करने का मौका नहीं मिलेगा। इतना ही नहीं, दोनों ने कमरे का सामान तितर-बितर करने के बाद रूम सर्विस के लिए भी ऑर्डर दे दिया।

'पत्नी संग पॉर्न देखने के सिवा नहीं बचा कोई चारा'
हालांकि, तेज गेंदबाजों को पता नहीं था कि स्वान की पत्नी भी उनके साथ कमरे में रह रही थीं और जब तक उन्हें पता चला, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अगले दिन, स्वान ने उन्हें पूरी कहानी सुनाई कि कैसे वह कमरे में रहे और अपनी पत्नी के साथ टीवी पर वो वीडियो देखने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था।
ब्रेसनन ने बताया, "वह (स्वान) अगले दिन बताया कि क्या हुआ, 'मैं टीवी से वीडियो नहीं हटा सका दोस्तों, मैं सचमुच टीवी से वीडियो नहीं हटा सका। इतने में ही रूम सर्विस आ गई और मेरी पत्नी बिस्तर सही कर रही थी, तभी टीवी पर मूवी चल रही थी और हम तीनों के पास खड़े होकर उसको देखने के सिवा कोई चारा नहीं बचा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
