For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

खुलासा: संन्यास का ऐलान करने के बाद खूब रोये थे धोनी-रैना, फिर की पार्टी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी और भारतीय मध्यक्रम में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सुरेश रैना ने 15 अगस्‍त की शाम को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया। दोनों के अचानक संन्यास लेने के फैसले ने फैन्स को हैरान कर दिया। वहीं संन्यास के ऐलान के बाद खुद सुरेश रैना ने संन्यास के लिये 15 अगस्त की तारीख चुनने के पीछे कारण बताते हुए कहा कि धोनी भाई की जर्सी का नंबर 7 है और मेरा 3, और इस साल आजादी के भी 73 साल पूरे हो रहे हैं, तो ऐसे में जब उन्होंने यह ऐलान किया तो मेरे लिये इससे बेहतर दिन कोई और हो ही नहीं सकता था।

और पढ़ें: 'मैं पल दो पल का शायर हूं'-कहते हुए धोनी ने लिया संन्यास, जानें क्यों 7:29 पर लिया रिटायरमेंट

उल्लेखनीय है कि धोनी और रैना की दोस्ती को क्रिकेट की दुनिया का जय-वीरू माना जाता रहा है। जब टेस्ट क्रिकेट में धोनी ने संन्यास लिया था तो सुरेश रैना ने उनकी जर्सी नंबर 251 को पहनकर उन्हें विदाई दी थी। इस बीच एक बड़ा खुलासा हुआ है कि जब इन दोनों खिलाड़ियों ने संन्यास का ऐलान किया तो उसके बाद यह काफी भावुक हो गये थे और फूट-फूटकर रोये भी थे।

और पढ़ें: IPL में धोनी के वो 5 रिकॉर्ड जिनके आस-पास भी नहीं पहुंच सका है कोई और खिलाड़ी

फूट-फूटकर रोये थे धोनी-रैना

क्रिकेट के दो दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास का ऐलान करने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों खिलाड़ी संन्यास का ऐलान करने के बाद सीएसके के ट्रेनिंग कैम्प में एक साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो संन्यास वाले दिन का ही है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संन्‍यास का ऐलान करने के बाद दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और खूब रोये। इतना ही नहीं वहां से निकलने के बाद दोनों ने अपने रिटायरमेंट को सेलिब्रेट करते हुए उस रात पार्टी भी की। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

संन्यास का ऐलान करते हुए आंसुओ को रोके रखा

संन्यास का ऐलान करते हुए आंसुओ को रोके रखा

इससे पहले भारतीय क्रिकेट को कई यादगार पल देने वाले एमएस धोनी की पत्‍नी साक्षी धोनी ने भी इंस्टाग्राम पर माही के लिये भावुक पोस्ट लिखी थी। साक्षी ने माही की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था कि उन्हें पता है कि अपने पैशन को अलविदा कहते हुए आपने अपने आंसुओं को रोके रखा होगा। आपने जो कुछ भी हासिल किया उस पर आपको गर्व होना चाहिए। खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए आपको बधाई। मुझे आपकी उपलब्धियों पर और बतौर इंसान आप पर गर्व है।

अभी आईपीएल खेलते रहेंगे दिग्‍गज

अभी आईपीएल खेलते रहेंगे दिग्‍गज

गौरतलब है कि भारतीय क्रिकेट के दोनों दिग्गज अभी भी फैन्स को अपना जलवा दिखाते नजर आयेंगे। दोनों खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्‍यास लिया है लेकिन वो आईपीएल में खेलते हुए नजर आयेंगे, जिसकी तैयारी के लिये दोनों फिलहाल चेन्नई में हैं।

आपको बता दें कि एमएस धोनी के एक करीबी दोस्‍त अरुण पांडे ने भी कहा था कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के अगले दो या तीन सत्र में खेलेंगे। उन्होंने कहा कि वह कम से कम कुछ और वर्षों के लिए खेलेंगे।

Story first published: Tuesday, August 18, 2020, 15:22 [IST]
Other articles published on Aug 18, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+