Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

गौतम गंभीर के मुरीद हुए वीवीएस लक्ष्मण, बताया सबसे जुनूनी क्रिकेटर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज और फैन्स के बीच वेरी वेरी स्पेशल के नाम से मशहूर वीवीएस लक्ष्मण इन दिनों लॉकडाउन में सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आ रहे हैं और अपने फैन्स और साथी खिलाड़ियों से बात करते हुए करियर की खट्टी-मीठी यादों को शेयर कर रहे हैं। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते इन दिनों खेल जगत पूरी तरह से ठप्प पड़ा हुआ है और समय बिताने के लिये खिलाड़ी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गये हैं।

और पढ़ें: महिला क्रिकेट के नियमों में यह 2 बदलाव करना चाहती हैं जेमिमा रोड्रिगेज

इस बीच वीवीएस लक्ष्मण पिछले कुछ दिनों से टीम में अपने पूर्व साथी खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं, हाल ही में उन्होंने राहुल द्रविड़, हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों की तारीफ की थी। इस फेहरिस्त में अब भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर का नाम भी जुड़ गया है। गुरुवार को सोशल मीडिया ट्विटर के जरिये लक्ष्मण ने गंभीर की जमकर तारीफ की है।

और पढ़ें: T20 विश्व कप के भविष्य पर ICC के फैसला टालने से BCCI नाराज, कहा- नहीं होगा किसी का फायदा

सबसे जुनूनी क्रिकेटर थे गौतम गंभीर

सबसे जुनूनी क्रिकेटर थे गौतम गंभीर

वीवीएस लक्ष्मण ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट ककरते हुए लिखा कि गौतम गंभीर टीम इंडिया के सबसे जुनूनी क्रिकेटर जो अपने खेल के प्रति पूरी तरह से समर्पित थे और किसी भी मैदान पर चुनौती लेने से पीछे नहीं हटते थे।

उन्होंने लिखा, ‘बड़े जिज्ञासु और खेल के प्रति पूरी तरह से जुनूनी गौतम गंभीर, क्रिकेट के मैदान पर कभी भी किसी चुनौती से पीछे नहीं हटा, चाहे वह दुनिया का कोई भी मैदान हो और कैसा भी पिच क्यों ना हो। इस खिलाड़ी ने हमेशा निडरता से सभी चुनौतियों का डट कर सामना किया। वह जानते थे कि उन्हें कैसे इससे निपटना है।'

गंभीर ने भी दिया लक्ष्मण को जवाब

गंभीर ने भी दिया लक्ष्मण को जवाब

वीवीएस लक्ष्मण की ओर से तारीफों के पुल बांधने पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने भी जवाब दिया और धन्यवाद देते हुए लिखा कि आपके साथ बिताया हर लम्हा सिखाने वाला रहा।

उन्होंने लिखा,' थैंक्यू स्पेशल, आपके साथ बिताया हर लम्हा एक सबक की तरह रहा। हमारा ड्रेसिंग रूम आदर्श खिलाड़ियों से भरा हुआ था लेकिन कोई भी आपसे बड़ा नहीं था। एक यह भी कारण था कि आप एक ग्रैंड फेयरवेल डिजर्व करते थे। हालांकि मुझे आज भी इस बात को जानने की इच्छा होती है कि जब भी मैं शॉर्ट लेग पर खड़ा होने के लिये लड़ रहा होता था तो हमेशा सिली प्वाइंट पर क्यों बैठे होते थे।'

ऐसा था गौतम गंभीर का करियर

ऐसा था गौतम गंभीर का करियर

गौरतलब है कि साल 2003 में भारत के लिये अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले गौतम गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी 20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश : 4154, 5238 और 932 रन बनाए हैं। गंभीर ने 2007 में टी-20 विश्व कप और साल 2011 में 50 ओवरों के विश्व कप जीताने में टीम के लिए सबसे अहम भूमिका अदा की है। 2007 विश्व कप में उन्होंने सात मैचों में 227 रन बनाए थे।

गंभीर ने इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स को दो बार 2012 और 2014 में चैंपियन बनाया था। दिसंबर 2018 में उन्होंने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया था। इस समय वह पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सांसद हैं।

Story first published: Friday, June 12, 2020, 14:32 [IST]
Other articles published on Jun 12, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+