धोनी के करीबी दोस्त का 'माही' के संन्यास पर खुलासा, जानें कब तक खेलेंगे क्रिकेट
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी पिछले विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल मैच के बाद से मैदान पर वापस नहीं लौटे हैं। जुलाई 2019 में आखिरी बार मैदान पर धोनी को ब्लू जर्सी में खेलते देखा गया था जिसके बाद से फैन्स लगातार उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं, हालांकि खुद धोनी ने इसको लेकर आज तक कुछ नहीं कहा। ऐसे में फैन्स के बीच 2 सवाल हैं जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। पहला कि क्या ऑस्ट्रेलिया में आोयजित होने वाले टी20 विश्व कप में धोनी एक बार फिर से नीली जर्सी में खेलते नजर आयेंगे और दूसरा कि धोनी कब क्रिकेट को अलविदा कहने वाले हैं।
और पढ़ें: न्यूजीलैंड दौरे की हार पर नेहरा ने विराट पर उठाये सवाल, कहा- जीतने की पूरी कोशिश नहीं की
इन दोनों ही सवालों पर क्रिकेट जगत के कई दिग्गज खिलाड़ियों, पूर्व क्रिकेटरों और चयनकर्ताओं ने अपनी राय रखी है। हालांकि माई खेल धोनी के करीबी दोस्तों और झारखंड में उनकी रणजी टीम के साथी रह चुके मनीष वर्धन से बात की और यह पता लगाया कि आखिर इन दोनों ही सवालों पर धोनी की क्या राय है।
और पढ़ें: यूनिस खान की कप्तानी से नाराज होकर पाकिस्तान खिलाड़ियों ने जानबूझकर किया खराब प्रदर्शन

क्या टी20 विश्व कप में खेलेंगे एमएस धोनी
माही के करीबी दोस्त मनीष वर्धन सिंह के अनुसार एमएस धोनी आगामी टी20 विश्व कप में जरूर खेलते नजर आयेंगे, हालांकि धोनी ने इस बात को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
माई खेल से बात करते हुए मनीष वर्धन सिंह ने कहा,' माही में अभी बहुत क्रिकेट बचा है और मुझे यकीन है कि वह अभी भी भारत में वापसी करने में सक्षम है क्योंकि वह इतना महान खिलाड़ी है। वह आईपीएल के लिए बहुत मेहनत कर रहा था लेकिन दुर्भाग्य से, कोरोनो वायरस महामारी के कारण इस लॉकडाउन ने उनके मैदान पर वापसी को भी स्थगित कर दिया। मुझे अब भी विश्वास है कि वह ऑस्ट्रेलिया में टी 20 विश्व कप में टीम इंडिया के लिये एक बार फिर से ब्लू जर्सी में खेलते नजर आयेंगे और उसके बाद संन्यास के बारे में सोचेंगे।'

भारत के लिये मैच खेलकर ही लेंगे संन्यास
उल्लेखनीय है कि एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में आईसीसी की सभी ट्रॉफियां भारत को जिताई हैं और वह ऐसा करने वाले इकलौते कप्तान हैं। हालांकि पिछले काफी समय से मैदान से दूर रहने के चलते फैन्स के मन में उनके संन्यास को लेकर अटकलें चल रही हैं। इस बीच माही के दोस्त ने साफ किया कि वह भारत के लिये संन्यास क्रिकेट के मैदान पर ही लेंगे।
उन्होंने कहा,'हम उन्हें अच्छी तरह से जानते हैं, वह हमेशा खुद से पहले टीम को रखते हैं। वह जमीन से जुड़ा है और हम यह समझते हैं कि धोनी कभी भी टीम में खुद को नहीं थोपेगा। हालांकि हम सभी ने उससे क्रिकेट पिच पर संन्यास लेने का अनुरोध किया है। इसलिये नहीं कि वलह एक दिग्गज है बल्कि इसलिये कि वह अभी भी भारत को मैच जिताने में सक्षम है और टीम की जीत में योगदान दे सकते हैं। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक शानदार विदाई के हकदार हैं।'

धोनी को था आईपीएल का इंतजार, अब चयनकर्ताओं पर वापसी निर्भर
गौरतलब है कि देश भर में लगे लॉकडाउन के दौरान एमएस धोनी भी इन दिनों परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। उनके दोस्त नने बताया कि धोनी इस बार आईपीएल में वापसी करने के लिये काफी बेकरार थे और इसके लिये वह जबरदस्त तैयारियां भी कर रहे थे। इसकी तैयारियों के लिये वह मार्च में ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ जुड़ गये थे और अभ्यास के दौरान अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे।
कोरोना वायरस के चलते आईपीएल 2020 को अनिश्चितकाल के लिए टालना पड़ा जिसके बाद धोनी की टीम में वापसी अब पूरी तरह से चयनकर्ताओं पर निर्भर है कि वह धोनी को ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप में शामिल करते हैं या नहीं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
