For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ चला CSK का बल्ला, 3 बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ बनाये 218 रन

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 27वें मैच में दिल्ली के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जहां पर रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। मुंबई की टीम ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही ओवर में फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ (4) का विकेट हासिल करने का काम किया, हालांकि इसके बाद सीएसके के बल्लेबाजों ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 218 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। सीएसके के लिये इस मैच में एक नहीं बल्कि 3 खिलाड़ियों ने अर्धशतकीय पारियां खेली जिसके चलते चेन्नई की टीम ने मुंबई के खिलाफ पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया।

पहले ओवर में ऋतुराज गायकवाड़ का विकेट खोने के बाद मोइन अली (58) और फाफ डुप्लेसिस (50) ने दूसरे विकेट के लिये जबरदस्त साझेदारी की और 61 गेंदों में 108 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूती स्कोर की तरफ ले गये। मोइन अली ने एक बार फिर आईपीएल में अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 36 गेंदों में 5 चौके 5 छक्के लगाकर 58 रनों की पारी खेली तो वहीं पर फाफ डुप्लेसिस ने इस सीजन लगातार चौथा अर्धशतक लगाने का काम किया।

और पढ़ें: MI vs CSK: जब मुंबई के खिलाफ कैप्टन कूल को आया गुस्सा, शेन वॉटसन ने सुनाया किस्सा

फाफ डुप्लेसिस ने 28 गेंदों में 2 चौके 4 छक्के लगाकर 50 रनों की पारी खेली। सीएसके की इस साझेदारी को जसप्रीत बुमराह ने तोड़ने का काम किया और मोइन अली को वापस भेजने का काम किया। इसके बाद मुंबई के गेंदबाजों ने जबरदस्त वापसी करने का काम किया और कायरन पोलार्ड ने 2 गेंदों में लगातार 2 विकेट हासिल कर अपनी टीम की वापसी कराई।

कायरन पोलार्ड ने पहले फाफ डुप्लेसिस और फिर सुरेश रैना का विकेट हासिल किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये अंबति रायडु (72) और रविंद्र जडेजा (22) ने जबरदस्त बल्लेबाजी की और पांचवे विकेट के लिये 48 गेंदों में 102 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 218 तक ले कर गये।

और पढ़ें: MI vs CSK: मैदान पर उतरते ही रैना ने रचा इतिहास, धोनी-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल

अंबति रायडु ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 20 गेंदों में अर्धशतक लगाने का काम किया और 27 गेंदों में 4 चौके 7 छक्के लगाकर नाबाद 72 रनों की पारी खेली। अंबति रायडु ने अपनी पारी के दौरान आईपीएल 2021 का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का काम किया।

Story first published: Saturday, May 1, 2021, 21:46 [IST]
Other articles published on May 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+