For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK: दुबई में उतरते ही बुमराह ने रचा इतिहास, मलिंगा-नरेन की खास लिस्ट में हुए शुमार

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के आगाज के बाद से दुनिया भर की टीमों को एक नया प्लेटफॉर्म देखने को मिला जहां पर युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपना नाम बना कर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने देश के लिये शानदार प्रदर्शन करते नजर आते हैं। इस फेहरिस्त में सिर्फ विदेशी ही नहीं कई भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में जगह बनाई और अब दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बन गये। जसप्रीत बुमराह ने भी आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस की ओर से पहली बार डेब्यू किया था और अपनी शानदार गेंदबाजी और अजीबो गरीब एक्शन के चलते जल्द ही फैन फेवरिट बन गये।

और पढ़ें: MI vs CSK: ऋतुराज गायकवाड़ ने बचाई लाज, यूएई में CSK को फिर दिखा IPL 2020 का भूत

2013 में जब मुंबई इंडियंस के लिये जसप्रीत बुमराह ने डेब्यू किया तो आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने लगातार 3 चौके जड़े जिसके बाद इस तेज गेंदबाज ने जबरदस्त इनस्विंगर फेंक कर कप्तान को स्टंप के सामने फंसाया और विकेट हासिल किया। अपने पहले ही आईपीएल मैच में बुमराह ने 3 विकेट हासिल किये लेकिन इसके बावजूद पहले कुछ सीजन तक लगातार प्रदर्शन कर पाने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: MI vs CSK: जानें कौन हैं डेब्यू कर रहे अनमोल प्रीत, क्यों रोहित-हार्दिक को नहीं मिला पहले मैच में मौका

जसप्रीत बुमराह ने पूरा किया मैचों का शतक

जसप्रीत बुमराह ने पूरा किया मैचों का शतक

हालांकि 2015-16 के दौरान घरेलू स्तर पर किये गये बुमराह के शानदार सीजन के चलते उन्हें पहली बार भारतीय टीम में खेलने का मौका मिला। इसके बाद जो हुआ वह किसी से छुपा नहीं है और शानदार प्रदर्शन कर अपने लिये एक नया मुकाम हासिल कर लिया। इस दौरान बुमराह ने आईपीएल में अपनी एक अलग पहचान बना ली, लसिथ मलिंगा के धीरे-धीरे अपनी लय खोने और संन्यास का ऐलान करने के बाद बुमराह ने उनकी जगह ले ली और मुंबई के लिये 2017, 2019 और 2020 की खिताबी जीत में अहम रोल निभाया।

महज 27 वर्षीय बुमराह की फॉर्म और टैलेंट को देखते हुए साफ है कि वह मुंबई की टीम मैनेजमेंट के लिये काफी अहम रोल निभा सकते हैं। इस बीच बुमराह ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण के पहले मैच में मैदान पर उतरते ही नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इस मैच में उतरते ही जसप्रीत बुमराह ने आईपीएल में अपना मैचों का शतक पूरा कर लिया और दिग्गजों की खास लिस्ट में शामिल हो गये।

इस खास लिस्ट में शामिल हुए बुमराह

इस खास लिस्ट में शामिल हुए बुमराह

आईपीएल के इतिहास में एक ही टीम से 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जसप्रीत बुमराह दूसरे भारतीय और ओवरऑल 5वें खिलाड़ी बन गये हैं। इस फेहरिस्त में पहला नाम विराट कोहली का है जिन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए अब तक 199 मैचों में शिरकत की है और सोमवार को जब केकेआर की ओर से खेलेंगे तो वो मैचों का दोहरा शतक पूरा कर लेंगे। वहीं जसप्रीत बुमराह एक ही टीम से 100 मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं।

वहीं इस फेहरिस्त में दूसरा नाम कीरोन पोलार्ड का है जिन्होंने 2009 से लेकर अब तक मुंबई इंडियंस की ओर से 171 मैचों में शिरकत की है। इस फेहरिस्त में तीसरा नाम सुनील नरेन का है जिन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के लिये 2012 से लेकर अब तक 124 मैचों में शिरकत की है। लसिथ मलिंगा ने भी मुंबई इंडियंस के लिये 2009 से लेकर 2019 तक 122 मैचों में शिरकत की और इस फेहरिस्त में चौथे पायदान पर काबिज हैं।

100वें मैच में बुमराह ने झटके 2 विकेट

100वें मैच में बुमराह ने झटके 2 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने इस अहम मैच में भी शानदार गेंदबाजी जारी रखी और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 2 अहम विकेट चटकाये। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिये जसप्रीत बुमराह ने पहले रविंद्र जडेजा (26) का अहम विकेट चटकाया। मुंबई की टीम ने महज 24 रन के स्कोर पर सीएसके के 4 विकेट हासिल किये तो वहीं पर रविंद्र जडेजा ने ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिये 81 रनों की अहम साझेदारी कर डाली। ऐसे में जब गायकवाड़ और जडेजा ने बड़े शॉट लगाने शुरू कर दिये तो बुमराह ने विकेट चटकाकर टीम की वापसी करायी। इसके बाद ड्वेन ब्रावो ने 7 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से 23 रन बना डाले तो लगा कि शायद सीएसके बड़ा स्कोर बना लेगी लेकिन तभी बुमराह ने ब्रावो का विकेट लेकर अपनी टीम को दूसरी अहम सफलता दिला दी।

Story first published: Monday, September 20, 2021, 1:06 [IST]
Other articles published on Sep 20, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+