MI vs CSK: जानें कौन हैं डेब्यू कर रहे अनमोल प्रीत, क्यों रोहित-हार्दिक को नहीं मिला पहले मैच में मौका
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का दूसरा चरण शुरू हो चुका है। कोरोना वायरस के चलते दुनिया की इस सबसे मशहूर टी20 लीग को बीच में रोकना पड़ा था जिसे दोबारा यूएई के मैदान पर शुरू किया गया है, जिसका पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में जब महेंद्र सिंह धोनी टॉस के लिये उतरे तो सभी यह देखकर हैरान रह गये कि उनके विपरीत मुंबई की ओर से रोहित शर्मा के बजाय कायरन पोलार्ड मैदान पर उतरे हैं।
और पढ़ें: धवन-चहल नहीं बल्कि यह खिलाड़ी बना सकता है भारत की विश्वकप टीम में जगह, सहवाग ने किया खुलासा
सीएसके के लिये कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। सीएसके की ओर से सैम कर्रन आज उपलब्ध नहीं हैं तो वहीं पर फाफ डुप्लेसिस, मोईन अली, ड्वेन ब्रावो और जोश हेजलवुड विदेशी खिलाड़ियों के रूप में खेलने उतरे हैं। मुंबई के लिये कायरन पोलार्ड समेत क्विंटन डिकॉक, ट्रेंट बोल्ट और एडम मिल्ने को मौका दिया गया है।
और पढ़ें: IPL के इतिहास में सबसे ज्यादा बार जीरो पर आउट हुए हैं यह 9 खिलाड़ी, हिटमैन का नाम भी है शामिल

अनफिट हैं हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा
मुंबई की टीम के लिये इस मैच में रोहित शर्मा खेलने के लिये नहीं उतरे हैं, जब कायरन पोलार्ड से उनको लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि रोहित ठीक हैं और वो बहुत जल्दी पूरी तरह से ठीक होकर वापसी करेंगे। मैं बस आज के मैच के लिये कप्तान बना हूं। हमने कुछ महीने पहले ही अच्छी शुरुआत कर ली थी और अब बस लय को बरकरार रखने की जरूरत है। इसके लिये हमें जीत की दरकार है। रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या भी पूरी तरह से फिट नहीं है जिसके चलते वो भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज के चौथे मैच में रोहित शर्मा चोटिल हो गये थे और क्योंकि इस मैच के बाद मुंबई के पास 3 दिन का आराम है तो वह अपने कप्तान को पूरी तरह से आराम देना चाहती है। वहीं श्रीलंका दौरे खराब फॉर्म से गुजर रहे हार्दिक पांड्या भी शायद अभी फिट नहीं है जिसके चलते उन्हें इस मैच में मौका नहीं दिया गया है।

अनमोलप्रीत को मिला डेब्यू का मौका
उल्लेखनीय है कि मुंबई की टीम ने रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में पंजाब के अनमोल प्रीत सिंह को डेब्यू करने का मौका दिया है। अनमोलप्रीत को साल 2019 में मुंबई की टीम ने अपने साथ जोड़ा था लेकिन अभी तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका था। अनमोल प्रीत की बात करें तो वो साल 2017-18 के घरेलू सीजन में पहली बार चर्चा में आये जब उन्होंने अपने तीसरे ही मैच में पंजाब की ओर से 267 रनों की पारी खेली। रणजी के इस सीजन में अनमोल प्रीत सिंह ने 5 पारियों में 753 रन बनाये। वह रणजी के एक सीजन में दो दोहरे शतक लगाने वाले खिलाड़ी भी हैं, जिन्होंने इसी सीजन नाबाद 252 रनों की पारी खेली। टी20 प्रारूप में अनमोलप्रीत का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है , जिसमें उन्होंने 26 मैच खेलकर 19.04 की औसत से 419 रन ही बनाये हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11: फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (w/c), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेज़लवुड।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11: क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन (डब्ल्यू), अनमोलप्रीत सिंह, कीरोन पोलार्ड (सी), सौरभ तिवारी, कुणाल पांड्या, एडम मिल्ने, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications