
आंकड़ों में किसका पलड़ा रहा है भारी
सीएसके के लिये न सिर्फ उसके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं बल्कि बल्लेबाजी में भी टॉप से लेकर लोअर मिडिल ऑर्डर तक के बल्लेबाज रन बना रहे हैं, जिसके चलते टीम ने न सिर्फ चेज करते हुए जीत हासिल की है बल्कि इस सीजन 3 बार लक्ष्य का बचाव करने में भी सफल रही है। वहीं मुंबई की बात करें तो उसकी बल्लेबाजी में सिर्फ टॉप ऑर्डर ही रन बना रहा है जबकि मिडिल और लोअर ऑर्डर की बल्लेबाजी परेशानी से जूझती नजर आई है। आखिरी मैच में मुंबई के बल्लेबाजों ने वापसी की तो सही लेकिन उस रंग में नजर नहीं आये जिसके लिये जाने जाते हैं।
दोनों टीमों के बीच खेले गये अब तक के मुकाबलों की बात करें तो चेन्नई के ऊपर मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। मुंबई की टीम ने सीएसके के खिलाफ 18 बार जीत हासिल की है जबकि चेन्नई की टीम को सिर्फ 12 जीत मिली है। पिछले 2 सीजन में सीएसके की टीम को सिर्फ 1 बार जीत मिली है जबकि मुंबई की टीम ने 5 बार जीत हासिल की है।

आज लग सकती है रिकॉर्डों की झड़ी
अगर इस मैच में रोहित शर्मा मुंबई के लिये जीत हासिल करने में कामयाब रहते हैं तो आईपीएल में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले कप्तान की लिस्ट में दूसरे पायदान पर पहुंच जायेंगे। रोहित शर्मा के लिये यह उनकी 72वीं जीत होगी और वो इस फेहरिस्त में पूर्व कप्तान गौतम गंभीर (71 जीत) को पीछे छोड़ देंगे। सीएसके के कप्तान एमएस धोनी 115 जीत के साथ अभी भी पहले नंबर पर काबिज हैं। वहीं आज के मैच में उतरते ही सुरेश रैना आईपीएल में 200 मैच खेलने वाले चौथे खिलाड़ी बन जायेंगे। इस लिस्ट में एमएस धोनी, रोहित शर्मा और दिनेश कार्तिक का नाम पहले से शामिल है।
रोहित शर्मा टी20 क्रिकेट में छक्कों का चौहरा शतक (400) लगाने से सिर्फ 4 बाउंड्री दूर हैं। वहीं इशान किशन को आईपीएल में 1000 रन पूरा करने के लिये 35 रनों की दरकार है। दीपक चाहर सीएसके के लिये अपना 50वां आईपीएल मैच खेलते नजर आयेंगे तो क्रुणाल पांड्या एक विकेट लेते ही आईपीएल में विकेटों का अर्धशतक पूरा करेंगे। ड्वेन ब्रावो को आईपीएल में तीसरा सबसे सफल गेंदबाज बनने के लिये एक विकेट की दरकार है। वह पीयूष चावला को पीछे छोड़ने का काम करेंगे।

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: फाफ डु प्लेसिस, रुतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, रविंद्र जडेजा, एमएस धोनी(कप्तान), सैम करन, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, और लुंगी एंगिडी/ इमरान ताहिर।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: क्विंटन डी कॉक, रोहित शर्मा (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जयंत यादव, नाथन कूल्टर नाइल, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट।


Click it and Unblock the Notifications
