For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ बुमराह ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, लुटाये खूब सारे रन

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 27वां मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया जहां पर टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने का काम किया। सीएसके के लिये फाफ डुप्लेसिस (50), मोइन अली (58) और अंबति रायडु (72) ने ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारियां खेलकर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करने का काम किया। मुंबई के लिये इस मैच में कायरन पोलार्ड सबसे सफल गेंदबाज साबित हुए और 2 ओवर में 12 रन देकर 2 विकेट हासिल किया, तो वहीं पर जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बोल्ट ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

इस मैच में भले ही बुमराह ने एक विकेट हासिल करने का काम किया लेकिन इस दौरान उन्होंने काफी रन लुटाने का काम किया। इतना ही नहीं चेन्नई के खिलाफ इस मैच में बुमराह ने अपने आईपीएल करियर का सबसे महंगा ओवर फेंकते हुए शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

और पढ़ें: MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ चला CSK का बल्ला, 3 बल्लेबाजों ने फिफ्टी जड़ बनाये 218 रन

सीएसके के खिलाफ जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 56 रन देकर एक विकेट हासिल करने काम किया और यह उनके आईपीएल करियर का सबसे महंगा स्पेल रहा। बुमराह ने इससे पहले अपना आखिरी महंगा ओवर 2015 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ फेंका था जिसमें उन्होंने 55 रन लुटाये थे। 2015 में ही बुमराह ने आरसीबी के खिलाफ 52 रन लुटाकर अपने करियर का तीसरा सबसे महंगा ओवर फेंका।

2017 में जसप्रीत बुमराह ने गुजरात लॉयंस के खिलाफ 45 रन लुटाने का काम किया था जो कि उनके आईपीएल करियर का चौथा सबसे महंगा ओवर रहा। इसके साथ ही बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिये सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में भी अपना नाम शुमार कर लिया है और तीसरे सबसे महंगे गेंदबाज बने।

और पढ़ें: MI vs CSK: मैदान पर उतरते ही रैना ने रचा इतिहास, धोनी-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल

इस फेहरिस्त में पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा टॉप पर काबिज हैं जिन्होंने 2017 में पंजाब किंग्स के खिलाफ होल्कर स्टेडियम में 4 ओवर गेंदबाजी कर 58 रन लुटाने का काम किया था। वहीं इस फेहरिस्त में हार्दिक पांडया का नाम दूसरे पायदान पर काबिज है, जिन्होंने 2019 में वानखेड़े के मैदान पर 4 ओवर गेंदबाजी कर 57 रन दिये और 2 विकेट हासिल किये। बुमराह इस प्रदर्शन के बाद तीसरे पायदान पर काबिज हो चुके हैं।

Story first published: Saturday, May 1, 2021, 22:15 [IST]
Other articles published on May 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+