For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 41वां मैच आज शारजाह के मैदान पर खेला जायेगा, जहां पर आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के एक दूसरे के खिलाफ मुकाबला करने उतरेंगी। सीएसके की टीम के लिेये जहां यह मैच करो या मरो का है तो वहीं पर मुंबई की टीम इस मैच में अपने पहले मैच में मिली हार का बदला लेने उतरेगी।

उल्लेखनीय है कि दोनों टीमें इस लीग मैच के हुए पहले मुकाबले में सीएसके की टीम ने मुंबई इंडियंस को हराया। फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम अंक तालिका में तीसरे नंबर पर काबिज है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 10 में से 3 मैचों में जीत हासिल कर 8वें पायदान पर काबिज है।

और पढ़ें: विश्व Test Championship को लेकर ICC ले सकता है बड़ा फैसला, प्वाइंटस टेबल पर पड़ेगा गहरा असर

ऐसे में फैन्स को एक शानदार मैच देखने को मिल सकता है। इस दौरान बहुत सारे फैन्स फैंटेसी लीग आधारित गेम और आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 में इन खिलाड़ियों पर दांव लगाकर इनाम जीतने की कोशिश करते हैं। प्वाइंटस आधारित इस इस फैंटेसी लीग में अगर आप भी हिस्सा लेने के बारे में सोच रहे हैं तो हमारे एक्सपर्टस की ओर से सुझाई यह टीम आपकी काफी मदद कर सकती है।

फैंटेसी लीग पर आधारित इस गेम में लाखों लोग भाग लेते हैं और अपनी किस्मत आजमाते हुए पैसा जीतने की कोशिश करते हैं। ड्रीम 11 की टीम के बारे में जानने से पहले आपको यह जानना होगा कि आज के मैच में आप किन-किन खिलाड़ियों को खेलते हुए देख सकते हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: इन 3 युवाओं ने अपने प्रदर्शन से लगभग पक्की कर ली है 2021 T20 WC की टीम इंडिया में जगह

चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित XI: सैम करन, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायुडू, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, जोश हेजलवुड, कर्ण शर्मा, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर।

मुंबई इंडियंस की संभावित XI: रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

विकेटकीपर- क्विंटन डिकॉक (9.5)

बल्लेबाज- फाफ डुप्लेसिस (10.5), अंबति रायडु (9.5), सूर्यकुमार यादव (9.0)

ऑलराउंडर- सैम करन (9.0), रविंद्र जडेजा (9.0), क्रुणाल पांड्या (8.5), कायरन पोलार्ड (9.5)

गेंदबाज - दीपक चाहर (8.5), जसप्रीत बुमराह (9.0), ट्रेंट बोल्ट (8.5)

Story first published: Saturday, October 24, 2020, 5:49 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+