For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विश्व Test Championship को लेकर ICC ले सकता है बड़ा फैसला, प्वाइंटस टेबल पर पड़ेगा गहरा असर

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के चलते पिछले कुछ समय में दुनिया भर के क्रिकेट बोर्ड और उनके तहत होने वाली सीरीज पर गहरा प्रभाव देखने को मिला जिसके चलते लगभग 4 महीनों तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट ठप्प पड़ा रहा है। हालांकि 4 महीनों के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी तो हुई लेकिन अभी भी कई देशों के बीच पहले से प्रस्तावित द्विपक्षीय सीमित ओवर्स की सीरीज और विश्व टेस्ट चैम्पियन शिप के अंदर शेड्यूल की गई सीरीज का आयोजन नहीं हो सका। उल्लेखनीय है कि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसरा अगले साल जून में इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच इंग्लैंड के लॉर्डस के मैदान पर खेला जायेगा।

और पढ़ें: SRH vs RR: पांडे-शंकर की पारी के दम पर जीती हैदराबाद, राजस्थान को 8 विकेट से रौंदा

हालांकि पिछले काफी समय से जिन टीमों का प्रस्तावित शेड्यूल कोरोना की वजह से प्रस्तावित हुआ है वो टीमें आईसीसी से टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मैच को आगे बढ़ाने की गुजारिश कर रहे हैं ताकि बची हुई सीरीज का आयोजन हो सके। हालांकि ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी अगले महीने इस मुद्दे पर होने वाली क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग में बड़ा फैसला लेते हुए टेस्ट चैम्रियनशिप में जिन सीरीज का आयोजन नहीं हो सका है उनके प्वाइंटस दोनों टीमों के बीच बराबरी से बांटने का विचार कर रही है।

और पढ़ें: IPL 2020: 4 साल मैदान पर वापस लौटे जेसन होल्डर, SRH के लिये किया ड्रीम डेब्यू

टेस्ट चैम्पियनशिप में ऐसे प्वाइंटस बांटने की कर रहा तैयारी

टेस्ट चैम्पियनशिप में ऐसे प्वाइंटस बांटने की कर रहा तैयारी

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार आईसीसी के पास दो विकल्प हैं जिसके जरिये इस समस्या का निपटारा किया जा सकता है। पहला कि कोरोना वायरस के चलते जिन श्रृंखलाओं का इस जानलेवा महामारी के चलते आयोजन नहीं हो सका उनके अंकों को दोनों टीमों के बीच बराबर बांट दिया जाये या फिर टीम के उन्हीं अंकों पर विचार किया जाये कोरोना वायरस के चलते रिशेड्यूल तो हुए लेकिन मार्च 2021 से पहले उनका आयोजन किया जा सका है।

इसका असर प्वाइंटस टेबल में पड़ी टीमों पर काफी गहरा पड़ेगा जिसके अनुसार टेबल में आखिरी स्थान मार्च तक के खेले गये मैच और उनके जीत प्रतिशत के आधार पर तया की जा सकती है।

स्थगित सीरीज का एक तिहाई अंक बांटने की तैयारी कर रही आईसीसी

स्थगित सीरीज का एक तिहाई अंक बांटने की तैयारी कर रही आईसीसी

उल्लेखनीय है कि मौजूदा समय में टेस्ट चैंम्पियनशिप के तहत आयोजित की गई हर सीरीज कुल 120 अंको की होती थी जिसमें मैचों की संख्या के हिसाब से प्रति मैच अंक बांटे जाते थे। लेकिन वेबसाइट के अनुसार आईसीसी अब इन अंको को कुल प्वाइंटस के एक तिहाई प्रतिशत के हिसाब से बांटने का प्लान कर रहा है। ऐसे में अगर आईसीसी टीमों के बीच बराबर से अंक बांटने के बारे में सोचता है तो दो मैचों की सीरीज में टीम को 40 अंक मिल जायेंगे।

वेबसाइट के अनुसार आईसीसी ने लिखा है कि,'इस साल दुनिया भर में फैली जानलेवा महामारी कोरोना वायरस के चलते काफी अब तक कई टेस्ट मैचों के आयोजन को टाल दिया गया है। जिसमें कई सीरीज को मार्च 2021 के अंत से पहले रिशेड्यूल किया गया है तो अभी तक टीमों के बारे में पता ही नहीं है कि उनके बीच मैच कब आयोजित हो सकता है। ऐसे में आईसीसी अंक बांटने की प्रणाली पर विचार कर रही है क्योंकि वह इस टेस्ट चैम्पियनशिप को अपने तय समय पर ही आयोजित कराना चाहती है।'

ICC ऐसे बांटेगी प्वाइंटस

ICC ऐसे बांटेगी प्वाइंटस

ईएसपीएनक्रिकइंफो के अनुसार आईसीसी अपनी प्वाइंटस बांटने के लिये जिन सीरीज का आयोजन नहीं हो सका है उन्हें रद्द मानेगा और उनके अंक बराबर से बांटे जायेंगे। वहीं अगर किसी सीरीज का कोई एक या दो मैच बाकी हैं जिसका आयोजन नहीं हो सका है उसे ड्रॉ ही माना जायेगा और टीमों को मैच की संख्या के हिसाब से प्वाइंटस बराबर बांटे जायेंगे। आईसीसी ने साफ किया है कि वह अंक बांटने के लिये मौजूदा प्वाइंट सिस्टम के नियमों में ज्यादा बदलाव नहीं करेगा।

Story first published: Thursday, October 22, 2020, 23:53 [IST]
Other articles published on Oct 22, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+