For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

MI vs CSK: दिल्ली के मैदान पर मुंबई ने रचा इतिहास, पोलार्ड के दम पर चेन्नई को हराया

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 27वां मैच दिल्ली के मैदान पर चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जहां पर फैन्स को बेहद हाई स्कोरिंग थ्रिलर मैच देखने को मिला। सीएसके की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में मुंबई की टीम ने पारी की आखिरी गेंद पर 6 विकेट खोकर इस स्कोर को हासिल कर लिया और आईपीएल इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज कर लिया। इससे पहले मुंबई की टीम ने पंजाब के खिलाफ सबसे सफल रन चेज के मामले में 199 रनों को चेज किया था।

मुंबई इंडियंस के लिये कायरन पोलार्ड ने 34 गेंदों में 6 चौके 8 छक्के लगाकर नाबाद 87 रनों की पारी खेली और टीम को सबसे बड़ा चेज जिताने में कामयाब रहे। इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस की टीम ने 8 अंक के साथ अपना चौथा स्थान बरकरार रखा है तो वहीं सीएसके की टीम ने अपना पहला स्थान बरकरार रखा है।

और पढ़ें: MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ बुमराह ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, लुटाये खूब सारे रन

चेन्नई सुपर किंग्स के लिये अंबति रायडु (72), मोइन अली (58) और फाफ डुप्लेसिस ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को 218 रनों के स्कोर पर ले गये। 219 रनों का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने जबरदस्त शुरुआत की और पहले विकेट के लिये 71 रनों की साझेदारी की। रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 4 चौके एक छक्के की मदद से 35 रनों की पारी खेली तो वहीं पर क्विंटन डिकॉक ने 28 गेंदों में 4 चौके एक छक्के की मदद से 38 रनों की पारी खेली।

यहां से सीएसके के गेंदबाजों ने वापसी करने का काम किया और पहले शार्दुल ठाकुर ने रोहित शर्मा का विकेट हासिल किया तो फिर जडेजा ने सूर्यकुमार यादव को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। इसके बाद मोइन अली ने क्विंटन डिकॉक का विकेट लेकर तीसरा विकेट हासिल किया। 10 रन के अंदर मुंबई के तीन विकेट हासिल करने के बाद सीएसके ने वापसी की लेकिन यहां से कायरन पोलार्ड ने 18 गेंदों में ताबड़तोड़ अर्धशतक लगाकर क्रुणाल पांड्या (32) के साथ चौथे विकेट के लिये 89 रनों की साझेदारी की।

और पढ़ें: MI vs CSK: मैदान पर उतरते ही रैना ने रचा इतिहास, धोनी-रोहित के खास क्लब में हुए शामिल

इस साझेदारी की खास बात यह रही कि यह सिर्फ 41 गेंदों में आई। पारी के 17वें ओवर में सैम कर्रन ने सीएसके को एक बार फिर से वापसी कराने का काम किया और इस ओवर में सिर्फ 2 रन दिये और एक विकेट हासिल करने का काम किया। 18वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने कायरन पोलार्ड का विकेट लेने का मौका बनाया लेकिन डुप्लेसिस ने कैच छोड़ दिया। 19वें ओवर में सैम करन की पहली 2 गेंदों पर हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाया लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी करते हुए 2 विकेट हासिल किये। आखिरी ओवर मे मुंबई को जीत के लिये 6 गेंदों में 16 रन की दरकार थी।

एंगिडी ने पहली गेंद खाली निकाली तो पोलार्ड ने दूसरी गेंद पर चौका लगा दिया। इसके बाद मुंबई को 4 गेंद में 12 रन की दरकार रह गई। एंगिडी ने तीसरी गेंद पर एक बार फिर चौका लगाया। चौथी गेंद पर पोलार्ड ने रन नहीं लिया। आखिरी 2 गेंदों पर 8 रन की दरकार रही, पांचवी गेंद पर पोलार्ड ने छक्का लगा दिया। आखिरी गेंद पर 2 रन लेकर मुंबई ने इतिहास रच दिया और आईपीएल का सबसे सफल चेज पूरा किया।

Story first published: Saturday, May 1, 2021, 23:34 [IST]
Other articles published on May 1, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+