महान कैरेबियाई गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान- भारत में आगे नहीं होगा बुमराह जैसा गेंदबाज
नई दिल्ली: अपने छोटे से करियर में ही बुमराह ने वो रफ्तार पकड़ ली है जिस पर चलते रहने से वो क्रिकेट की दुनिया के सर्वकालिक महान तेज गेंदबाजों में भी अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। वनडे क्रिकेट में बुमराह बिना किसी विवाद के दुनिया के टॉप गेंदबाज हैं। इस समय वे टेस्ट क्रिकेट में भी अपना सिक्का जमा रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ एंटीगा टेस्ट की पहली पारी में साधारण गेंदबाजी करने के बाद बुमराह ने दूसरी पारी में जबरदस्त वापसी की और 5 विकेट लेकर वेस्टइंडीज बल्लेबाजी की कमर तोड़कर रख दी। इसके साथ ही वे उन चुनिंदा गेंदबाजों की लिस्ट में शामिल हो गए, जिन्होंने इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज में पांच-पांच विकेट अपने नाम किए हैं।

एंडी रॉबर्ट्स हुए बुमराह के मुरीद-
बुमराह को सर विव रिचर्ड्स डेनिस लिली से भी ज्यादा खतरनाक गेंदबाज बता चुके हैं। अब वेस्टइंडीज की पेस चौकड़ी में शामिल रहे सर एंडी रॉबर्ट्स ने बुमराह की ऐसी खासियत बताई है, जो उन्हें इतना खतरनाक बनाती है। एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि उनके समय में भारतीय गेंदबाजों में स्पिन की ही तूती बोलती थी। उन्होंने भारत के स्पिन अटैक को अच्छा लेकिन विदेशों में जीत दिलाने के लिए नाकाफी बताया। वेस्टइंडीज की ओर से 47 टेस्ट खेलने और 202 विकेट लेने वाले रॉबर्ट्स ने आगे कहा, 'भारत में कपिल देव जैसे गेंदबाज भी आए। लेकिन हमें कभी नहीं लगा कि वे बुमराह जैसा खतरनाक गेंदबाज पैदा कर पाएंगे। मैंने जितने भारतीय गेंदबाजों को देखा है वह उनमें सबसे बेहतरीन है।'

क्या वेस्टइंडीज की उस टीम में शामिल होते बुमराह?
बता दें कि रॉबर्ट्स उस कैरेबियाई दौर का हिस्सा हैं जब उनके साथ माइकल होल्डिंग, जोएल गार्नर, कॉलिन क्राफ्ट और मैल्कम मार्शल गेंदबाजी किया करते थे। ये एक समय में एक ही टीम से खेलने वाला क्रिकेट के इतिहास का सबसे खतरनाक पेस अटैक माना जाता है। ऐसे में रॉबर्ट्स की बात के काफी मायने हैं। उन्होंने आगे कहा ‘बुमराह के एक्शन को अगर भूल भी जाइए तो भी वह वह क्लासिक बॉलर हैं। वह गेंद को इनस्विंग के साथ आउटस्विंग भी कराते हैं। उनके पास गति के साथ सटीक यार्कर है। सबसे बड़ी बात यह कि उन्हें पता है कि कब कहां पर कैसी गेंदबाजी करनी है। वह तेजी से सीखने वाला गेंदबाज हैं और उसने छोटे से करियर में काफी कुछ सीख लिया है।'
मैरीकॉम के नाम हुई बड़ी उपलब्धि, चुनी गईं एशिया की सर्वश्रेष्ठ महिला एथलीट

भारत को मिलेगा दूसरा 'बुमराह'
विंडीज दिग्गज ने यह भी माना कि अगर बुमराह उनके दौर में होते तो वेस्टइंडीज की उस टीम में शामिल हो सकते थे, जो अपनी तेज गेंदबाजी के लिए मशहूर थी। रॉबर्ट्स ने कहा कि बुमराह के पास अजीब एक्शन है जिसके चलते वे जो विविधता प्रदान करते हैं वह 70 के दशक की कैरेबियाई टीम में नहीं था। रॉबर्ट्स ने आगे कहा- 'मुझे नहीं लगता कि भारत दुबारा बुमराह जैसा गेंदबाज पैदा कर पाएगा।' इसके साथ ही रॉबर्ट्स का मानना है कि बुमराह की लाइन लेंथ बहुत सटीक रहती है इसलिए उनको बुमराह को देखकर कर्टनी वॉल्श की याद आ जाती है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
