For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

माइकल होल्डिंग ने उड़ाया पीसीबी का मजाक, कहा- अपने देश में सुरक्षित नहीं खिलाड़ी

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बीच जुलाई में इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हो रही है। इस सीरीज के तुरंत बाद ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी अतंर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने को तैयार है और इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में 3 टेस्ट और 3 टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है। इस दौरे के लिये पाकिस्तान क्रिकेट टीम 28 जून को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। हालांकि इस दौरे पर जाने वाले खिलाड़ियों को लेकर हुए कोरोना टेस्ट के रिजल्ट ने पीसीबी की फजीहत करा दी है।

और पढ़ें: सचिन तेंदुलकर vs राहुल द्रविड़, आखिरकार मिल गया सबसे बड़े सवाल का जवाब, जानें कौन है बेस्ट

मंगलवार को हुए इस टेस्टिंग में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के 10 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। जिसके बाद जहां पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पीसीबी के प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठाये हैं तो वहीं वेस्टइंडीज के महान गेंदबाज माइकल होल्डिंग ने पाकिस्तान के मजाक उड़ाते हुए कहा कि समझ नहीं आता कि कैसे पाकिस्तानी खिलाड़ी अपने देश से ज्यादा दूसरे देश में सुरक्षित साबित हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें अपना देश छोड़कर इंग्लैंड दौरे पर चला जाना चाहिये।

और पढ़ें: कोरोना की चपेट में एक और सीरीज, न्यूजीलैंड के बाद बांग्लादेश ने रद्द किया श्रीलंका दौरा

अपने देश के बजाय दूसरे देश में सुरक्षित हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

अपने देश के बजाय दूसरे देश में सुरक्षित हैं पाकिस्तानी खिलाड़ी

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी माइकल होल्डिंग का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी अपने देश से ज्यादा दूसरे देश में सुरक्षित हैं। अगर ऐसा है तो अपने देश में रहने के बजाय इंग्लैंड दौरे पर चले जाना चाहिये।

अपने यूट्यूब शो ' मिकी .. होल्डिंग नथिंग बैक ' में उन्होंने कहा, 'ऐसा लगता है कि इस समय पाकिस्तान में रहने की बजाय इंग्लैंड में रहना अधिक सुरक्षित है। पाकिस्तानी टीम को अपने देश में रहने की बजाय इंग्लैंड चले जाना चाहिये। वहां पहुंचकर वे जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में रहेंगे।'

इंग्लैंड में सुधर रहे हैं हालात

इंग्लैंड में सुधर रहे हैं हालात

माइकल होल्डिंग ने पाकिस्तान की स्वास्थ्य सुविधाओं का हवाला देते हुए कहा कि पाकिस्तान में हालात बिगड़े हुए हैं जबकि इंग्लैंड में लॉकडाउन में ढील दी जा रही है। जो यह साफ दर्शाता है कि वहां हालात में सुधार हो रहा है।

उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में अब 6 फीट दूरी का नियम घटाकर 3 फीट या एक मीटर किया जा रहा है। वहां हालात सुधर रहे हैं। पाकिस्तानी टीम को वहां पहुंचने पर दो सप्ताह क्वारंटीन में रहना होगा जैसे कि मैं रह रहा हूं। उसके बाद वे जैविक रूप से सुरक्षित क्षेत्र में रहेंगे।'

अगर जरूरत पड़े तो कैंसिल कर सकते हैं दौरा

अगर जरूरत पड़े तो कैंसिल कर सकते हैं दौरा

गौरतलब है कि इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के 29 खिलाड़ियों को दौरे पर जाने से पहले कोरोना टेस्ट हुआ, जिसमें से 10 खिलाड़ी इस संक्रमण का शिकार पाये गये। हालांकि इसके बावजूद दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड ने दौरे को लेकर किसी भी तरह का खतरा होने से इंकार किया है। इसको लेकर होल्डिंग का मानना है कि अगर संक्रमण को देखते हुए ईसीबी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के दौरे पर ऐतराज करती है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

उन्होंने कहा, 'अगर कोई कहता है कि यह दौरा नहीं होना चाहिये तो वह ईसीबी या इंग्लैंड के लोग कह सकते हैं क्योंकि पाकिस्तानी में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां पहुंचने के बाद उन्हें कोई दिक्कत नहीं आयेगी, जैसे वेस्टइंडीज टीम को नहीं आई है।'

Story first published: Thursday, June 25, 2020, 14:32 [IST]
Other articles published on Jun 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+