'माइकल फेलप्स ही बप्पी लहरी को हरा सकते हैं'

नई दिल्ली। मुल्तान के सुल्तान यानी कि वीरेन्द्र सहवाग भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हैं लेकिन ट्विटर पर उनकी विस्फोटक बैटिंग जारी है। अपने मजेदार ट्वीट से लोगों का मनोरंजन करने वाले सहवाग ओलंपिक में 21 गोल्ड मेडल जीतने वाले अमेरिकी तैराक माइकल फेलप्स को बधाई देते हुए ऐसा ट्वीट किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया।

वीरू ने लिखा कि माइकल फेल्पस ही वो इंसान हैं जो सोने के मामले में संगीतकार बप्पी लहरी को मात दे सकते हैं।

मालूम हो अपने लाजवाब गानों और गीतों के अलावा बप्पी लहरी अपने गोल्ड ज्वैलरी की वजह से भी हमेशा चर्चित रहते हैं। सहवाग के इस मजेदार ट्वीट को सोशल मीडिया पर काफी शेयर किया जा रहा है। गौरतलब है कि अमेरिकी तैराक माइकल फेलप्स ने मंगलवार को दो और गोल्ड मेडल अपने नाम किए। फेलप्स ओलंपिक में अब तक कुल 21 गोल्ड अपने नाम कर चुके हैं।

Story first published: Thursday, August 11, 2016, 13:40 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+